{"_id":"67e57b7f70dd47ed3c0db6cb","slug":"ipl-2025-srh-vs-lsg-remained-unsold-in-mega-auction-took-advantage-shardul-thakur-shined-by-4-wickets-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs LSG: मेगा नीलामी में रहे अनसोल्ड, लखनऊ ने दिया मौका तो उठाया लाभ; चार विकेट लेकर चमके शार्दुल ठाकुर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs LSG: मेगा नीलामी में रहे अनसोल्ड, लखनऊ ने दिया मौका तो उठाया लाभ; चार विकेट लेकर चमके शार्दुल ठाकुर
Thu, 27 Mar 2025 09:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:53 PM IST
सार
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ में एंट्री हुई थी। उन्हें फ्रेंचाइजी ने चोटिल मोहसिन खान की जगह शामिल किया गया। दिल्ली के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शार्दुल ने दो ओवर गेंदबाजी की थी और दो विकेट चटकाए थे। बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच में 33 वर्षीय गेंदबाज ने अपने चार ओवर के स्पैल में 34 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटके।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट लेकर आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वह मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट
भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ में एंट्री हुई थी। उन्हें फ्रेंचाइजी ने चोटिल मोहसिन खान की जगह शामिल किया गया। दिल्ली के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शार्दुल ने दो ओवर गेंदबाजी की थी और दो विकेट चटकाए थे। बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच में 33 वर्षीय गेंदबाज ने अपने चार ओवर के स्पैल में 34 रन खर्च करते हुए चार विकेट झटके। इसी के साथ वह पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पर पहुंच गए। अब उनके नाम कुल छह विकेट हो गए हैं और आईपीएल में उनके 100 विकेट भी पूरे हो गए।

रणजी ट्रॉफी में बरपाया था कहर
पांव की सर्जरी के बाद वापसी करने पर शार्दुल ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने रणजी में नौ मैचों में 505 रन बनाए थे और 35 विकेट लिए थे। आईपीएल नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद ठाकुर ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया था। हालांकि, शार्दुल ने पहले ही एसेक्स को बता दिया था कि अगर आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अगर किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो वह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे। मोहसिन को पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। वह इसके बाद लखनऊ की टीम के शिविर में शामिल हुए थे, लेकिन अभी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

शार्दुल का आईपीएल में प्रदर्शन
शार्दुल इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में 99 मैचों में 102 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 9.23 का रहा है। 36 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा वह 136.44 के स्ट्राइक रेट से 307 रन भी बनाए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है।

लखनऊ बनाम हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
मैच का हाल
शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 190 रन के स्कोर पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 191 रन का लक्ष्य तैयार किया है। उनके लिए ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। लखनऊ के लिए शार्दुल के अलावा आवेश, दिग्वेश, बिश्नोई और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
मुकाबले की शुरुआत से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अपने घर में मुकाबला खेल रही हैदराबाद 300 से ज्यादा का स्कोर तैयार कर सकती है। हालांकि, लखनऊ के घातक गेंदबाजों ने उन्हें 200 का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक शर्मा सिर्फ छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पिछले मैच में शतक जड़ने वाले ईशान किशन आज खाता भी नहीं खोल पाए। शार्दुल ठाकुर ने दोनों बल्लेबाजों को पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर आउट किया। इसके बाद ट्रेविस हेड को नितीश कुमार रेड्डी का साथ मिला और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हुई। हेड 28 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। दो बार मिले जीवनदान का सलामी बल्लेबाज फायदा नहीं उठा सके। लखनऊ के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने 32, हेनरिक क्लासेन ने 26, अनिकेत वर्मा ने 36, पैट कमिंस ने 18, अभिनव मनोहर ने दो और मोहम्म शमी ने एक रन बनाया। वहीं, हर्षल पटेल और सिमरजीत सिंह 12 और तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: कौन हैं प्रिंस यादव जिन्होंने ट्रेविस हेड को किया बोल्ड? टी20 में ले चुके हैट्रिक; दिल्ली से नाता