फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में गांगुली ने निकाली थी टी-शर्ट, सालों बाद फिर बोले पछतावा होता है

Mon, 26 Feb 2018 04:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly says i regret taking off my t shirt at lords
सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी नई किताब 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' में क्रिकेट करियर को लेकर कई रोचक खुलासे किए हैं। इसी तरह गांगुली ने 2002 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद अपनी टी-शर्ट उतारकर लहराई थी। इस कारण वह काफी चर्चित हुए। अब पूर्व कप्तान ने अपनी किताब में इस किस्से को लेकर खुलासा किया है।

sourav ganguly says i regret taking off my t shirt at lords
सौरव गांगुली

गांगुली ने कहा, 'हर कोई कहता है कि यह मैदान पर आइकोनिक मोमेंट था। मगर मैं ऐसा कभी दोबारा नहीं करना चाहता। मैं बहुत ही रूढ़िवादी और शर्मीले बंगाली परिवार से ताल्लुक रखता हूं। वह सिर्फ जोश में हो गया था। मेरे ख्याल से उस समय मेरी मानसिकता बिलकुल अलग थी।'

sourav ganguly says i regret taking off my t shirt at lords
सौरव गांगुली

गांगुली ने आगे कहा, 'मैं मैदान के अंदर और बाहर एकदम अलग इंसान हूं। मुझे अपना जोशीला बर्ताव इसलिए रखना होता था क्योंकि मैं चाहता कि हर कोई क्रिकेट मैच जीतने की आदत डाले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly says i regret taking off my t shirt at lords
सौरव गांगुली - फोटो : SELF

बता दें कि जहीर खान ने नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में जब विजयी रन बनाया तो गांगुली को अपनी शर्ट उतारकर लहराते हुए देखा गया था। गांगुली को आज भी इस हरकत का पछतावा है। 

विज्ञापन
sourav ganguly says i regret taking off my t shirt at lords
सौरव गांगुली - फोटो : SELF

उन्होंने कहा, 'मुझे मलाल है क्योंकि इंग्लैंड को लॉर्ड्स में हराने का और भी बेहतर तरीका था। मैं इस तरह का व्यक्ति नहीं हूं जो अपनी शर्ट उतारकर खुशी जाहिर करे। मैं आमतौर पर शांत रहता हूं जबकि मैदान में इसके विपरीत आक्रामक होता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed