फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सुपरस्टार्स ने बदली दक्षिण भारत की राजनीति, पांच हिट, दो फ्लॉप

Mon, 26 Feb 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Mon, 26 Feb 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
tamil nadu has a tradition of leveraging film stars in to state politics

तमिलनाडु की राजनीति का अलग इतिहास रहा है। यहां की राजनीति को फिल्म इंडस्ट्री से कई चेहरे मिले हैं। एक बार फिर राजनीति को एक फिल्मी सितारा मिला है और वो नाम है कमल हासन का।उन्होंने ऐलान किया है कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे, लेकिन राजनीति में कुछ खास चमक नहीं बिखेर पाए। आइए आपको बताते हैं उन चेहरों के बारे में जिन्होंने लाइट, कैमरा, एक्शन के बाद राजनीति में कदम रखने का फैसला लिया।



सुपरस्टार कमल हासन ने हाल ही में अपनी नई पार्टी मक्कल नीतिमयम की स्थापना की है। कमल मुख्यतः वामपंथी विचारधारा के अनुयायी माने जाते हैं।

tamil nadu has a tradition of leveraging film stars in to state politics
जे. जयललिता

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता इस मायने में बेहद खास रही हैं। वो न केवल फिल्म इंडस्ट्री में चमकीं बल्कि राजनीति में भी टॉप पर रहीं। 1991 से 2006 के बीच वह 6 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। उन्होंने थुवाइवन जैसी फिल्में कीं जिसमें उनके साथ श्रीदेवी भी बाल कलाकार के रूप में दिखी थीं।

tamil nadu has a tradition of leveraging film stars in to state politics
एमजी रामचंद्रन

एमजी रामचंद्रन के नाम से मशहूर रामचंद्रन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे। वह फिल्म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक भी थे। रामचंद्रन का निधन 24 दिसंबर 1987 को मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
tamil nadu has a tradition of leveraging film stars in to state politics
सीएन अन्नादुरई

डीएमके पार्टी के बड़े संस्थापकों में शामिल सीएन अन्नादुराई फिल्म इंडस्ट्री की वो पहली शख्सियत थे, जिन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने चर्चित फिल्म वेलाइकारी में काम किया था। 

विज्ञापन
tamil nadu has a tradition of leveraging film stars in to state politics
एम करुणानिधि

सुपरहिट फिल्म 'पराशक्ति' देने वाले एम करुणानिधि भी उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने राजनीति में भी खासा नाम कमाया है। वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। गौरतलब है कि तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके और करुणानिधि परिवार का बेहद प्रभावशाली रहा है। हालांकि 2जी स्कैम की वजह से पार्टी को चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed