फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीनियर खिलाड़ियों से यंग ब्रिगेड की तुलना पर बोले गांगुली, '7-8 साल खेल लेने दो फिर करेंगे बात'

Sun, 04 Mar 2018 02:46 PM IST
presented by सुमित कुमार
presented by सुमित कुमार Updated Sun, 04 Mar 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly said its Too early to judge current Indian team players with senior cricketers
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि मौजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ियों का सीनियर या पूर्व क्रिकेटर्स से आंकलन करना सही नहीं है। मौजूदा दौर के इन खिलाड़ियों को अभी अधिक समय देने की आवश्यकता है, तभी उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों से की जा सकती है।

 

Sourav Ganguly said its Too early to judge current Indian team players with senior cricketers
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

शनिवार को एक इंटरव्यू में गांगुली ने कहा, 'दो पीढ़ियों की तुलना करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन हर पीढ़ी में गावस्कर, कपिल देव, तेंदुलकर जैसे चैंपियन सामने आए हैं और मैं समझता हूं कि कोहली इस पीढ़ी के चैंपियन हैं। मौजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सात से आठ वर्षों तक का समय देने की आवश्यकता है क्योंकि हम 15 साल खेलने के बाद गांगुली, द्रविड़ या सचिन बन पाए थे।

Sourav Ganguly said its Too early to judge current Indian team players with senior cricketers
Virat Kohli

सौरव गांगुली ने कहा, 'कोहली और धोनी 10 से 11 वर्ष खेले हैं, लेकिन रहाणे, रोहित या मुरली विजय को इंटरनेशनल लेवल पर खेलते हुए अभी चार या पांच साल ही हुए हैं। मेरे हिसाब से पूर्व खिलाड़ियों से उनकी तुलना करना काफी जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly said its Too early to judge current Indian team players with senior cricketers
राहुल द्रविड़

मेरी पीढ़ी की मुख्य विशेषता यह थी कि उस समय सहवाग, द्रविड़, सचिन, लक्ष्मण, गांगुली, हरभजन, कुंबले जैसे खिलाड़ी थे। वे 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके थे, जो यह दर्शाता है कि वे बेहतरीन खिलाड़ी थे।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly said its Too early to judge current Indian team players with senior cricketers
सौरव गांगुली

गांगुली के मुताबिक, 'एक स्तर पर लंबे समय तक खेलने से पता चलता है कि आप कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। एक बार यह लड़के उस स्तर तक पहुंच जाएं तो तुलना करना आसान हो जाएगा।' वहीं कप्तान विराट कोहली के आक्रामक रवैये के बारे में गांगुली ने कहा, 'हर चीज में नकारात्मकता देखना सही नहीं। मैदान पर कोहली का आक्रामक रवैया कई बार खिलाड़ियों के सिर दबाव को कम करता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed