फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली ने कहा- इस खिलाड़ी को देना चाहिए नंबर चार पर बल्लेबाजी का मौका

Fri, 27 Oct 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Fri, 27 Oct 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly said, Dinesh Karthik should batting at number 4 position
टीम इंडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहिए।


 

Sourav Ganguly said, Dinesh Karthik should batting at number 4 position
दिनेश कार्तिक

पुणे के एमसीए स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वन-डे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया अब तीन वन-डे मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया ने कीवी टीम को निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 230 रनों पर ही सीमित कर दिया था। जिसके जवाब में भारत ने शिखर धवन (68) और दिनेश कार्तिक की नाबाद 64 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 46 ओवरों में चार विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Sourav Ganguly said, Dinesh Karthik should batting at number 4 position
गांगुली - फोटो : dailyo

गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया विभिन्न खिलाड़ियों को नंबर चार पर बल्लेबाजी कराने की कोशिश कर रही है। मगर हाल ही में दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि वो नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के फिट बैठते हैं। उन्होंने अच्छा रिस्पॉन्ड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly said, Dinesh Karthik should batting at number 4 position
सौरभ गांगुली

गांगुली ने कहा, 'वैसे तो क्रिकेट में कुछ भी अनुमान लगाना कठिन है, लेकिन टीम इंडिया कानपुर में मैच जीत कर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी। इंडिया को इंडिया में हराना कठिन है और मुझे लगता है कि कप्तान विराट और उनकी टीम इस जीत के साथ एक और रिकॉर्ड को हासिल करना चाहेगी।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly said, Dinesh Karthik should batting at number 4 position
दिनेश कार्तिक - फोटो : indian express

गांगुली ने कहा, 'दिनेश को नंबर चार पर बल्लेबाजी करते देख खुशी हो रही है। अभी दिनेश एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो नंबर चार पर अच्छे टेक्निक के साथ बल्लेबाजी करते हैं और मुझे विश्वास है कि वो अपने कॉनफिडेंस लेवल को बढाएंगे। बता दें कि पुणे वन-डे में दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 64 रन की नाबाद पारी खेली थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed