{"_id":"59f3151a4f1c1ba7678b7f41","slug":"poor-performance-in-ipl-2016-helped-me-get-back-on-track-says-hardik-pandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या ने कहा- 2016 आईपीएल में खराब प्रदर्शन ने बदल दिया मेरा करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या ने कहा- 2016 आईपीएल में खराब प्रदर्शन ने बदल दिया मेरा करियर
Fri, 27 Oct 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 27 Oct 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा स्टाइलिश ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने खुलासा किया है कि 2016 आईपीएल में फ्लॉप रहने के कारण उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा और इसी की मदद से वो दोबारा पटरी पर लौटे।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
पांड्या को 2016 वर्ल्ड टी20 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इसके बाद आईपीएल में खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टूर्नामेंट के बीच से ही बाहर किया गया और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में मौका नहीं मिला।
3 of 5
हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने स्पोर्ट्सस्टारलाइव को दिए इंटरव्यू में कहा, 'आप कह सकते हैं कि जब मुझे टीम से बाहर किया गया, मेरा मतलब सिर्फ एक सीरीज के लिए यानी जिम्बाब्वे के खिलाफ, तो मैंने कड़ी मेहनत की। मुझे समय मिला और मैंने अपने खेल पर बारीकी से ध्यान दिया। धीमे-धीमे चीजें बदलने लगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
जब भी पांड्या बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आते हैं अतो उनसे छक्के जड़ने की उम्मीद बनी रहती है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इमाद वसीम, एडम जम्पा, मिलिंडा पुष्पकुमारा की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। जब उनसे पूछा गया कि किन गेंदों का ध्यान रखकर वो छक्के जड़ते हैं तो 24 वर्षीय पांड्या ने जवाब दिया, 'मैं अंडर-16 के दिनों से छक्के जड़ते हुए आ रहा हूं। मैं हमेशा बड़े शॉट खेलने की कोशिश करता हूं। मैंने काफी प्रैक्टिस की है। मुझे इसमें काफी मजा आता है।'
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
हार्दिक के भाई कृणाल पांड्या भी क्रिकेटर हैं। यह पूछने पर कि आप दोनों किस मशहूर भाइयों की जोड़ी को पसंद करते हैं तो हार्दिक ने इरफान और युसूफ पठान का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'वडोदरा में बड़ा हुआ तो इरफान और युसूफ को साथ खेलते देखा। हम दोनों (कृणाल) भी साथ खेल सकते हैं और सुधार कर सकते हैं। हमने अपने क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठाना शुरू किया। हम किसी की नकल करना पसंद नहीं करते।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।