फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली ने टीम इंडिया के सीनियर्स पर लटकाई तलवार, बोले- यह युवा करेगा बाहर

Tue, 20 Feb 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly expects kuldeep yadav to play test on england tour
सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि कुलदीप यादव को इंग्लैंड दौरे पर अपना टेस्ट करियर आगे बढ़ाने का मौका जरूर मिलेगा। टीम इंडिया जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी और अगस्त में टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। गांगुली फिलहाल 'चाइनामैन' से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने अनुभवी रविचंद्रन अश्विनरविंद्र जडेजा से भी बेहतर कुलदीप को करार दिया।

sourav ganguly expects kuldeep yadav to play test on england tour
कुलदीप यादव

45 वर्षीय गांगुली ने टीम प्रबंधन की भी तारीफ की क्योंकि उन्होंने सीमित ओवर प्रारूप में रिस्ट स्पिनर्स को मौका दिया। गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'मुझे पता है कि इंग्लैंड में कुलदीप टेस्ट मैच खेलेगा। मैं ऐसा होते हुए देख सकता हूं। अश्विन और जडेजा के लिए मुश्किल होगी। अश्विन के लिए ज्यादा मुश्किल होगी क्योंकि टेस्ट में उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है। मुझे भरोसा है कि अश्विन दौरे पर कमाल करेंगे, लेकिन वो खेले या ना खेले, हमें यह देखना होगा कि वह इंग्लैंड कब जाएंगे।'

sourav ganguly expects kuldeep yadav to play test on england tour
चहल और कुलदीप यादव - फोटो : indianexpress

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, 'वर्ल्ड क्रिकेट में रिस्ट स्पिनर्स काफी सफल रहे हैं। शेन वॉर्न को देखिए। मैं कुलदीप और चहल की तुलना वॉर्न से नहीं करता क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर निश्चित ही चैंपियन थे। मेरे ख्याल से कुलदीप और चहल सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly expects kuldeep yadav to play test on england tour
Kuldeep Yadav

इंग्लैंड में पिच समय के साथ सूखती जाती है, जिससे स्पिनर्स के पास बाजी मारने का मौका होता है। ऐसे में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया के स्पिनर्स हावी होने की अहम भूमिका निभा सकते हैं। कुलदीप और युजवेंद्र चहल ने सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और अश्विन व जडेजा की वन-डे और टी20 इंटरनेशनल टीम से छुट्टी कर दी।

विज्ञापन
sourav ganguly expects kuldeep yadav to play test on england tour
रविचंद्रन अश्विन

बहरहाल, अश्विन को इंग्लैंड में अनुभव के आधार पर प्राथमिकता से मौका मिल सकता है। मगर कुलदीप ने अगर सीमित ओवर मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया तो उन्हें टेस्ट सीरीज में भी बरकरार रखा जा सकता है। अब यह देखना रोचक होगा कि गांगुली का सपोर्ट सचमुच कुलदीप यादव के लिए रंग लाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed