फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट की तारीफ में तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स को भी भूल गए सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा

Tue, 20 Feb 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly rated virat kohli at par with sachin tendulkar
विराट कोहली - फोटो : BCCI

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। कोहली को आधुनिक युग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जा रहा है। वह एक के बाद एक शतक जमाए जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में कोहली ने तीन शतक जमाए। उन्होंने अपने वन-डे शतकों की संख्या 35 पहुंचा दी है। कोहली अब शतकों के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर (49 वन-डे शतक) से पीछे हैं।

sourav ganguly rated virat kohli at par with sachin tendulkar
सौरव गांगुली

कोहली के दमदार प्रदर्शन के कारण एक बार फिर सर्वकालिक दिग्गज बल्लेबाजों के बीच की तुलना छिड़ गई है। यह पूछने पर कि विराट कोहली ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं तो गांगुली ने सकारात्मक अंदाज में जवाब दिया। गांगुली ने विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर पर तरजीह दी और उन्हें महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स से भी बेहतर करार दिया। गांगुली ने कोहली के शतकों पर जोर दिया और बताया कि वह ग्रेटनेस के अलग स्तर पर हैं।

sourav ganguly rated virat kohli at par with sachin tendulkar
विराट कोहली - फोटो : BCCI

गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'जी हां विराट कोहली सर्वकालिक महान बल्लेबाज हैं क्योंकि नंबर्स कुछ बताते हैं। मैं एक बार फिर कह दूं कि क्रिकेटर्स के युग को लेकर तुलना पसंद नहीं करता, लेकिन नंबर्स का कुछ महत्व है। 35 शतक और विव का मुझे पता नहीं कि 14 या 15 कितने हैं। हां, गेंदबाजी आक्रमण अलग रहे, लेकिन नंबर्स झूठ नहीं बोलते। मेरे ख्याल से विराट कोहली को विव रिचर्ड्स से आगे रखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly rated virat kohli at par with sachin tendulkar
विराट कोहली - फोटो : BCCI

'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से मशहूर गांगुली ने आगे कहा, 'लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने एक और शतक जमाया। उन्होंने एक भी खराब शॉट नहीं खेला और जज्बे के साथ शतक जमाया। मैंने पिछले 30-35 सालों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को ही सर्वश्रेष्ठ पाया है।'

विज्ञापन
sourav ganguly rated virat kohli at par with sachin tendulkar
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

गांगुली ने साथ ही कहा कि कोहली आगे चलकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड शतकों को पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे युगों की तुलना करना पसंद नहीं, लेकिन विराट और सचिन दो महानतम बल्लेबाज हैं। पिछले कुछ सालों में विराट कोहली ने जैसा प्रदर्शन किया है वो शानदार है। वह अभी करीब 30 साल के हैं और उनके खाते में 35 शतक दर्ज हैं। अगले 7 से 8 सालों में विराट कोहली शायद सचिन तेंदुलकर के 49 वन-डे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed