पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आठ जुलाई (शुक्रवार) को 50 साल के हो जाएंगे। उनके बर्थडे से पहले जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। गांगुली ने प्री-बर्थडे पार्टी में केक काटा। इस दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर नजर आए।
2 of 6
जय शाह, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राजीव शुक्ला
- फोटो : ट्विटर
अनुभवी क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने गुरुवार को ट्विटर पर गांगुली, जय शाह और सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में शुक्ला ने लिखा, "सौरव गांगुली का 50वां जन्मदिन मनाया। उनके आगे के खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना।"
3 of 6
सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राजीव शुक्ला
- फोटो : ट्विटर
सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई फोटो वायरल हो रहे हैं। गांगुली और सचिन के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और वह यहां भी दिख रही है। इन दोनों के अलावा राजीव शुक्ला और जय शाह के साथ कई अन्य लोग भी दिखाई दिए।
4 of 6
सचिन तेंदुलकर, डोना गांगुली, सौरव गांगुली और अंजलि तेंदुलकर
- फोटो : ट्विटर
एक तस्वीर में सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली और सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर नजर आ रही हैं। सौरव और डोना की शादी 21 फरवरी 1997 को हुई थी। वहीं, सचिन ने अंजलि से 25 मई 1995 को शादी की थी।
5 of 6
सौरव गांगुली का बर्थडे केक
- फोटो : ट्विटर
गांगुली इस समय इंग्लैंड में हैं। भारतीय टीम भी वहीं है। एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली थी। अब भारतीय टीम वहां तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।