दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मौजूदा दौर के सबसे धाकड़ खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। बुधवार को लिए गए उनके इस फैसले के साथ ही दुनिया भर के फैंस हैरान हैं। क्रिकेट के अलावा 34 वर्षीय यह खिलाड़ी और कई कलाओं में भी माहिर हैं।
आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
एब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। क्रिकेट के अलावा उन्हें कई अन्य खेलों में भी महारत हासिल है, जिनमें टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, गोल्फ जैसे खेल शामिल हैं। खेलों के अलावा एबी का म्यूजिक से भी लगाव भी जगजाहिर है। वह अच्छे गिटारिस्ट होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी है।
आईपीएल के बीते सीजन में डीविलियर्स ने पत्नी डेनियल के साथ गिटार बजाते और गाने गाते देखे गए थे। डीविलियर्स दंपति ने इस सॉन्ग के जरिए टीम की जीत का जश्न मनाया था। डीविलियर्स गाने भी लिखते हैं। 2010 में उनका एक एल्बम भी रीलीज हो चुका है।
डेविस कप जीतने वाली टीम
डीविलियर्स डेविस कप जीतने वाली टीम के भी सदस्य रह चुके हैं।
एथलेटिक्स में भी है डीविलियर्स के नाम सबसे तेज रिकॉर्ड
डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका की जूनियर एथलेटिक्स में 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज धावक रह चुके हैं।