{"_id":"5996a8c04f1c1bb3218b4a32","slug":"sl-vs-ind-can-rohit-sharma-correct-own-odi-record-in-sri-lanka-land","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" वन डे सीरीज: उप कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका में क्या अपना यह रिकॉर्ड सुधार पाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वन डे सीरीज: उप कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका में क्या अपना यह रिकॉर्ड सुधार पाएंगे
Fri, 18 Aug 2017 02:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : india.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वन डे में बेहतरीन पारियां खेली है। उन्होंने वन डे में 264 रनों का सर्वाधिक स्कोर श्रीलंका के खिलाफ ही बनाया है। लेकिन श्रीलंका की धरती पर एक दिवसीय मैचों में उनका बल्ला नहीं चल पाया है। वहां उनका रिकॉर्ड काफी खराब है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी वन डे मैचों की सीरीज में उनके पास अपने इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है। भारत श्रीलंका की धरती पर रविवार 20 अगस्त से पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलेगा।
श्रीलंका की धरती पर पिछला वन डे 2012 में खेला
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर पिछला वन डे 2012 में खेला था। काफी लंबे अंतराल के बाद श्रीलंका में खेलने वाले रोहित निश्चित तौर पर अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे। श्रीलंका में रोहित ने 21 मैच की 21 पारियों में 14.78 के मामूली औसत से महज 281 रन बनाए हैं। रोहित यहां एक अर्धशतक ही लगा पाएं हैं। यहां उनका सर्वाधिक स्कोर 69 है। रोहित ने अपने पूरे कैरियर के दौरान श्रीलंका के खिलाफ कुल 37 मैच की 36 पारियों में 35.96 के औसत से 1043 रन बनाए हैं। दो शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।
श्रीलंका में रोहित से इस बार बेहतर क्रिकेट की उम्मीद
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
रोहित अब वन डे मैचों में मैच्योर क्रिकेट खेल रहे हैं। 3 बार आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियन को अपनी कप्तानी में जिता चुके हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में वन डे मैचों में देश को कई बार बेहतरीन शुरुआत दी है। अभी वह टीम इंडिया के उप कप्तान भी बनाए गए हैं। लिहाजा उनसे अब श्रीलंकाई धरती पर बेहतरीन क्रिकेट की उम्मीद क्रिकेट प्रेमी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के धुर्रे बिखेरते हुए ठोक दिए थे 264 रन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
रोहित ने 2014 में कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली है। यह वर्तमान में किसी बल्लेबाज का वन डे के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर है। कोलकाता में श्रीलंकाई आक्रमण के धुर्रे बिखेरते हुए रोहित ने 173 गेंद में 264 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।