फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बावजूद खुश नहीं कप्तान मंधाना: जिम्बाब्वे के खिलाफ कहां रह गई प्रदर्शन में कमी, आगे की रणनीति क्या?

Fri, 16 Oct 2026 11:07 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2026 11:07 PM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान स्मृति मंधाना ने जीत के बावजूद टीम के प्रदर्शन में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने निकी प्रसाद के संयम, दीप्ति शर्मा की शानदार बल्लेबाजी और नंदनी शर्मा की गेंदबाजी की तारीफ की। 

विज्ञापन
Smriti Mandhana Reacts to Indias Win Over Zimbabwe, Praises Niki Prasad and Deepti Sharma
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज कर स्मृति मंधाना की कप्तानी के नए दौर का आगाज जीत के साथ किया। हालांकि, इस जीत के बावजूद कप्तान स्मृति मंधाना टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने माना कि टीम ने मैदान पर वैसा प्रदर्शन नहीं किया, जैसा वह करना चाहती थी। साथ ही उन्होंने डेब्यू करने वाली निकी प्रसाद, गेंदबाज नंदनी शर्मा और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन की जमकर सराहना की।
Trending Videos
Smriti Mandhana Reacts to Indias Win Over Zimbabwe, Praises Niki Prasad and Deepti Sharma
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
प्रदर्शन से खुश नहीं मंधाना
मैच के बाद मंधाना ने कहा कि टीम के लिए जीत हासिल करना खुशी की बात है, लेकिन प्रदर्शन के लिहाज से कई ऐसी चीजें हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'प्रक्रिया के लिहाज से देखें तो शायद हमने टीम के रूप में वैसा क्रिकेट नहीं खेला, जैसा हम खेलना चाहते थे। लेकिन जीत तो जीत होती है। हमारे लिए कई सकारात्मक चीजें भी रहीं और टीम के तौर पर हमारे पास सीखने के लिए काफी कुछ है।'
Smriti Mandhana Reacts to Indias Win Over Zimbabwe, Praises Niki Prasad and Deepti Sharma
दीप्ति शर्मा-निकी प्रसाद - फोटो : BCCI Women
निकी प्रसाद के संयम और नंदनी शर्मा की गेंदबाजी से प्रभावित मंधाना
स्मृति मंधाना ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए नंदनी शर्मा की गेंदबाजी और निकी प्रसाद के संयम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि निकी ने अपने डेब्यू मैच में जिस तरह दबाव की स्थिति को संभाला, वह काबिल-ए-तारीफ था। वहीं, नंदनी शर्मा ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंधाना ने अनुभवी दीप्ति शर्मा को खेल का दिग्गज बताते हुए कहा कि वह लंबे समय से इसी तरह का प्रदर्शन करती आ रही हैं। दीप्ति ने मुश्किल परिस्थिति में 37 गेंदों पर 49 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने निकी प्रसाद के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana Reacts to Indias Win Over Zimbabwe, Praises Niki Prasad and Deepti Sharma
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
ड्रेसिंग रूम में हुई कमजोरियों पर चर्चा, सुधार के लिए टीम तैयार
  • मुकाबले के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी। भारत ने महज 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा था।
  • कप्तान मंधाना ने कहा कि उन्होंने टीम की कमियों और सुधार के पहलुओं पर ड्रेसिंग रूम में पहले ही बातचीत कर ली है।
  • उन्होंने कहा, 'मैं ड्रेसिंग रूम में इन मुद्दों पर बात कर चुकी हूं। जब हम इस दिशा में काम करना शुरू करेंगे, तो निश्चित तौर पर समय के साथ इसके नतीजे दिखाई देने लगेंगे। मैं अभी उन बातों का खुलासा नहीं करना चाहूंगी, लेकिन हमने उन्हें लेकर चर्चा की है।'
  • मंधाना ने हालांकि टीम की मैदान पर दिखाई गई ऊर्जा को सकारात्मक पहलू बताया। उनके मुताबिक, खिलाड़ियों का फील्डिंग में पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करना टीम के लिए अच्छा संकेत रहा।
विज्ञापन
Smriti Mandhana Reacts to Indias Win Over Zimbabwe, Praises Niki Prasad and Deepti Sharma
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women
जिम्बाब्वे के खिलाफ रणनीति में बदलाव ने दिलाई जीत
  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए विपक्षी खिलाड़ियों की शैली और रणनीति को समझना एक चुनौती थी। मंधाना ने माना कि किसी ऐसी टीम के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता, जिसके खिलाफ पहले ज्यादा अनुभव न हो।
  • उन्होंने कहा कि टीम ने मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ तैयारी और योजना बनाई थी, लेकिन वीडियो देखकर किसी खिलाड़ी को समझना और उसके खिलाफ मैदान पर खेलना अलग-अलग बातें हैं। मंधाना ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले।
  • भारतीय कप्तान के अनुसार, मैच के आखिरी हिस्से में गेंदबाजों ने धीमी गेंदों और विविधताओं का अच्छा इस्तेमाल किया, जिसका फायदा टीम को मिला। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 114 रन बनाए थे। उसकी ओर से केलिस नधलोवु ने 42 और शार्ने मेयर्स ने नाबाद 43 रन की पारियां खेलीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed