{"_id":"59958d614f1c1bf96a8b4602","slug":"ind-vs-sl-can-rohit-sharma-correct-their-dismal-records-in-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या श्रीलंकाई धरती पर गरज कर रोहित सुधार पाएंगे यह शर्मनाक रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या श्रीलंकाई धरती पर गरज कर रोहित सुधार पाएंगे यह शर्मनाक रिकॉर्ड
Fri, 18 Aug 2017 01:42 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2014 में कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली है। यह वर्तमान में किसी बल्लेबाज का वन डे के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर है। भारत की धरती पर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खूब रन बनाए हैं लेकिन श्रीलंका की सरजमीं पर उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। यहां उनका रिकॉर्ड शर्मनाक है।
श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच वन डे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा श्रीलंका की धरती पर क्या 264 रनों जैसी पारी खेलकर श्रीलंका में अपना रिकॉर्ड सुधार सकते हैं। कोलकाता में श्रीलंकाई आक्रमण के धुर्रे बिखेरते हुए रोहित ने 173 गेंद में 264 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
श्रीलंका की धरती पर 5 साल बाद खेलेंगे
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : pti
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर पिछला वन डे 2012 में खेला था। काफी लंबे अंतराल के बाद श्रीलंका में खेलने वाले रोहित के पास रिकॉर्ड सुधारने का मौका है। वैसे पिछले 5 सालों में रोहित ने भारत के लिए वन डे मैचों में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। 3 बार आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियन को अपनी कप्तानी में जिता चुके हैं।
सलामी बल्लेबाज के रूप में वन डे मैचों में देश को बेहतरीन तेज शुरुआत दी है। अभी वह टीम इंडिया के उप कप्तान भी बनाए गए हैं। पांच साल के मुकाबले वह अब काफी परिपक्व क्रिकेट खेल रहे हैं। लिहाजा उनसे अब श्रीलंकाई धरती पर बेहतरीन क्रिकेट की उम्मीद क्रिकेट प्रेमी लगाए बैठे हैं।
श्रीलंका में है रोहित का शर्मनाक रिकॉर्ड
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL official web
श्रीलंका में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शर्मनाक है। यहां उन्होंने 21 मैच की 21 पारियों में 14.78 के मामूली औसत से 281 रन बनाए हैं। महज एक अर्धशतक ही लगा पाएं हैं। यहां उनका सर्वाधिक स्कोर 69 है। भारत श्रीलंका की धरती पर रविवार 20 अगस्त से पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ रोहित का कुल रिकॉर्ड यह है
4 of 4
रोहित-धवन
- फोटो : International Cricket Council
श्रीलंका के खिलाफ 37 मैच की 36 पारियों में 35.96 के औसत से 1043 रन बनाए हैं। दो शतक लगाए हैं। 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।