फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians became first team who won 100 Number of matches

IPL में यह कारनामा करने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस

Sun, 14 May 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 14 May 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indians became first team who won 100 Number of matches
मुंबई इंडियन्स - फोटो : IPL official web
कोलकाता के खिलाफ मुंबई को 9 रन से मिली जीत रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई। यह आईपीएल में मुंबई की 100वीं जीत थी। (इसमें सुपर ओवर से हुए निर्णय वाले मुकाबले शामिल नहीं है) वह आईपीएल में सौ मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। मौजूदा सीजन में ही मुंबई आईपीएल में 150 मैच खेलने वाली पहली टीम भी बनी। 
विज्ञापन


मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेऑफ से पहले खेले गए आखिरी लीग मैच के लिए टीम में 6 बदलाव किए। यह पिछले मैच की तुलना में किसी भी टीम की अंतिम एकादश में हुआ सबसे बड़ा बदलाव है। साल 2010 में भी मुंबई ने प्लेऑफ से पहले खेले गए मुकाबले में भी टीम में 6 बदलाव किए थे। 
विज्ञापन


आईपीए के मौजूदा सीजन में ऐसा दो बार हुआ है कि पारी का पहला ओवर मेडन समाप्त हुआ हो। संयोगवश दोनों ही बार बल्लेबाजी में केकेआर ही थी। इससे पहले पुण सुपर जायंट के खिलाफ केकेआर पहले ओवर में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस बल्लेबाज की बल्ले से हर चौथी गेंद में निकल रहा है चौका-छक्का

Mumbai Indians became first team who won 100 Number of matches
क्रिस लिन - फोटो : ESPN

क्रिस लिन आईपीएल 2017 में बेहतरीन फॉर्म के दौर से गुजर रहे हैं। इस सीजन उनके बल्ले से तकरीबन हर चौथी (3.55) गेंद में उनके बल्ले से चौका या छक्का निकल रहा है।  

आईपीएल 2017 में रनों का पीछा करते हुए केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने 349 रन बनाए हैं। यह दूसरे बल्लेबाजों के मुकाबले रनों का पीछा करते हुए बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। 

मुंबई के खिलाफ कोलकाता के 6 बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा रन बनाए लेकिन उनमें से केवल एक बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार करने में सफल हुआ। 

ईडेन गार्डन में शनिवार को खेले गए मुकाबले में केकेआर को मुंबई के सामने हार का सामना करना पड़ा। यह 15वां मौका है जब केकेआर को मुंबई ने मात दी है। यह आईपीएल में किन्ही दो टीमों के बीच हार जीत का सबले बड़ा अंतर है। आश्चर्यजनक रुप से दूसरे नंबर पर जीत दर्ज करने के मामले में कोलकाता है। केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 14 बार मात दी है। 

साल 2012 के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ईडन गार्डन में किसी मैच में लक्ष्य का पीछा नहीं जीत पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed