भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज और अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले टीम इंडिया के उभरते सितारे पृथ्वी शॉ पर डोप टेस्ट में फेल होने के बाद बीसीसीआई ने बैन लगा दिया। डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उनपर यह एक्शन लिया गया। बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ पर 15 नवम्बर तक के लिए बैन लगाया है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद शॉ ने कहा कि इस खबर ने मुझे झकझोर दिया है, लेकिन मैं इससे उबरकर वापसी करुंगा। पृथ्वी शॉ से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर डोप टेस्ट में फेल हुए हैं।
आइए जानते हैं की कौन-कौन से वो छह खिलाड़ी हैं, जिन्हें डोप टेस्ट की मार झेलनी पड़ी है।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे यूसुफ पठान भी 2017 में डोपिंग में फंस चुके हैं। उन्हें भी प्रतिबंधित पदार्थ टरबूटेलाइन लेने के लिए पॉजिटिव पाया गया था। बीसीसीआई ने पठान पर पांच माह का निलंबन लगाया था। यह 15 अगस्त 2017 से लागू होकर 14 जनवरी, 2018 को समाप्त हुआ।
3 of 6
प्रदीप सांगवान
- फोटो : social Media
2013 आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स के गेंदबाज प्रदीप सांगवान को डोप टेस्ट में फंसने के कारण 18 महीने का बैन झेलना पड़ा था। पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता भी पिछले साल डोपिंग के चलते आठ माह के लिए निलंबित किए गए थे। गुप्ता का निलंबन 15 जनवरी 2018 से शुरू हुआ था जो 14 सितंबर को खत्म हुआ।
दिग्गज ऑस्ट्रेलिाई स्पिनर शेन वॉर्न को 2003 विश्व कप के दौरान डोप टेस्ट में दोषी पाया गया। दक्षिण अफ्रीका में टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले उनके नतीजे की रिपोर्ट आई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए और उन्हें वापस भेज दिया गया। उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा।
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर भी डोप टेस्ट की गाज गिर चुकी है। अख्तर जब अपने करियर के चरम पर थे तब उन्हें इसका सामना करना पड़ा था। साल 2006 में डोपिंग में फंसने के बाद शोएब पर दो साल का प्रतिबंध लगा था। दो साल तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।