फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Titans: शुभमन गिल से लेकर केन विलियम्सन-राशिद खान तक, हार्दिक गए तो ये बन सकते हैं गुजरात के नए कप्तान

Sat, 25 Nov 2023 05:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 05:31 PM IST
सार

हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह टीम दो सीजन खेली है और दोनों बार फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। पहले सीजन में गुजरात को ट्रॉफी मिली थी, जबकि दूसरे सीजन में फाइनल में हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Shubman gill to Kane Williamson and Rashid Khan Captaincy option for Gujarat Titans if Hardik goes to Mumbai
राशिद खान, केन विलियम्सन, शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप खत्म होते ही आईपीएल 2024 चर्चा में आ गया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के आगामी सीजन के लिए ट्रे़ड विंडो खुली हुई है, जो 26 नवंबर को शाम चार बजे बंद होगी। इसके बाद 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। यह मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें सभी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगेगी। सिर्फ उन खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिन्हें रिलीज किया गया है या जिन नए खिलाड़ियों को कोई टीम खरीदना चाहती है। 


ट्रेडिंग विंडो के बंद से होने से पहले कई खबरों में दावा किया गया है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम का साथ छोड़ सकते हैं। वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो गुजरात को नए कप्तान की जरूरत होगी। ऐसे में उन खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं, जो हार्दिक की जगह गुजरात टाइटंस के कप्तान बन सकते हैं।

केन विलियम्सन

Shubman gill to Kane Williamson and Rashid Khan Captaincy option for Gujarat Titans if Hardik goes to Mumbai
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात टाइटंस की टीम में कप्तानी का सबसे ज्यादा अनुभव केन विलियम्सन को है। वह न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान हैं और लंबे समय से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आईपीएल में भी वह सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विलियम्सन ने यह साबित किया है कि वह बहुत ही बेहतरीन कप्तान हैं। उनके पास अच्छा खासा अनुभव भी है। गुजरात की टीम उनके अनुभव का फायदा उठाते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दे सकती है।

विजय शंकर

Shubman gill to Kane Williamson and Rashid Khan Captaincy option for Gujarat Titans if Hardik goes to Mumbai
विजय शंकर - फोटो : IPL/BCCI
विजय शंकर भले ही गुजरात के लिए कप्तान चुने जाने की पहली पसंद न हों, लेकिन उन्हें भारतीय खिलाड़ी होने का फायदा मिल सकता है। शंकर पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहते हैं और उन्होंने गुजरात के लिए पिछले सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। वह गेंद के साथ भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है। रणजी ट्रॉफी और कई अन्य सीमित ओवर टूर्नामेंट में वह तमिलनाडु की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में वह गुजरात की कमान भी संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड मिलर

Shubman gill to Kane Williamson and Rashid Khan Captaincy option for Gujarat Titans if Hardik goes to Mumbai
डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने गुजरात के लिए बल्ले के साथ कमाल किया है और वह कप्तान के रूप में भी टीम के लिए योगदान दे सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 और वनडे में वह लंबे समय से कमाल कर रहे हैं। कप्तान के रूप में भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में भी काफी अनुभव है। ऐसे में गुजरात की टीम उन्हें टीम की कमान सौंपकर उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है।
विज्ञापन

राशिद खान

Shubman gill to Kane Williamson and Rashid Khan Captaincy option for Gujarat Titans if Hardik goes to Mumbai
राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
राशिद खान मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस के उपकप्तान हैं। उन्होंने पिछले सीजन में कुछ मुकाबलों में टीम की कमान भी संभाली थी। कप्तान रहते हुए उन्होंने हैट्रिक भी ली थी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। राशिद के पास अफगानिस्तान की कप्तानी करने का अनुभव है। वह दुनियाभर की टी20 लीग में खेलते हैं और उन्हें इसकी अच्छी समझ है। ऐसे में वह बतौर कप्तान गुजरात के लिए नए चैंपियन साबित हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed