भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम चयन को लेकर दिलचस्प खुलासे किए।
गिल ने माना कि टीम संयोजन तय करने में अक्सर यह संघर्ष रहता है कि अतिरिक्त स्पिनर लिया जाए या तेज गेंदबाज। इसके अलावा वह ईडन गार्डन्स में अपने पहले टेस्ट को लेकर भी बेहद उत्साहित दिखे।
गिल का यह कोलकाता में पहला टेस्ट होगा और वो भी बतौर कप्तान। उनके नाम इस मैदान से खास उपलब्धि जुड़ गई। 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में वह स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग-11 में नहीं थे। भारत छह साल बाद ईडन गार्डन्स में कोई टेस्ट खेलेगा।
'ईडन गार्डन्स से बहुत सी यादें जुड़ीं'
गिल ने गुरुवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरी ईडन गार्डन्स से जुड़ी बहुत सारी यादें हैं। मेरा आईपीएल करियर यहीं से शुरू हुआ था। यह एक ऐसा मैदान है, जब भी मैं यहां आता हूं, मुझे बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसा पीसीए (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) की ट्रेनिंग के दौरान होता है, जब हम पंजाब में खेलते हैं। यह कुछ वैसा ही एहसास है। हम छह साल बाद यहां कोई मैच खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने जो आखिरी टेस्ट मैच खेला था, वह गुलाबी गेंद से खेला गया टेस्ट मैच था। मैं उस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं था, लेकिन मैं स्क्वॉड का हिस्सा था। इसलिए ईडन गार्डन्स में यह मेरा पहला टेस्ट मैच है और यहां अपने देश का नेतृत्व करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।'
3 of 9
भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को हराया
- फोटो : BCCI
प्लेइंग-11 की कशमकश पर गिल
गिल ने कहा, 'हर साल इस समय यही विवाद रहता है कि आप एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज लें या स्पिनर। इसलिए हम कल कंडीशन देखकर प्लेइंग इलेवन तय करेंगे।' भारत की टीम में इस मैच के लिए तीन तेज गेंदबाज हैं। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप शामिल हैं। वहीं, टीम के पास चार स्पिनर विकल्प मौजूद हैं। इनमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव शामिल हैं।
4 of 9
सुंदर-जडेजा-बुमराह
- फोटो : BCCI
'स्पिनर्स ही तय करेंगे मैच का नतीजा'
हालांकि, गिल ने पूरी टीम संयोजन का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि स्पिनर्स का रोल निर्णायक रहेगा। उन्होंने कहा, 'टीम लगभग तय है। विकेट कल से थोड़ा अलग दिख रहा है। हम कल सुबह इसे देखकर स्पिन संयोजन फाइनल करेंगे, क्योंकि मैच का फैसला ज्यादातर स्पिनर ही करेंगे।'
सुंदर, जडेजा और अक्षर से टीम मजबूत
गिल ने यह भी बताया कि भारत के पास ऐसे स्पिन ऑलराउंडर हैं जो बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाजी ऑलराउंडर्स हैं। चाहे अक्षर हों, वॉशिंगटन या जडेजा, इनका बल्लेबाजी और गेंदबाजी रिकॉर्ड, खासकर भारत में, शानदार रहा है। यह एक रोमांचक टेस्ट होगा और इतने सारे विकल्प होना टीम के लिए अच्छा संकेत हैं।'