फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप के हीरो का टीम इंडिया में सिलेक्शन, डेब्यू से पहले ही तोड़ चुके हैं ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

Mon, 14 Jan 2019 08:14 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
shubhman gill breaks many records along with sir don bradman
shubman and bradman

भारतीय यंग टैलेंट शुभमन गिल का न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन हो गया है। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट को वो चमकता सितारा है जिसके दम पर भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम किया था। आइए जानते हैं 19 साल का यह युवा क्रिकेटर इतनी कम उम्र के कितने रिकॉर्ड तोड़ चुका है।



shubhman gill breaks many records along with sir don bradman
Shubman Gill

शुभमन किसी भी इंटरनेशनल फॉर्मेट में 100 से ज्यादा की औसत से 1000 रन पूरे करने वाला दुनिया का एकमात्र बल्लेबाज है। उन्होंने 15 मैचों में 104.46  की औसत से 1149 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनकी औसत 99.94 है।

shubhman gill breaks many records along with sir don bradman
Shubman Gill

अंडर-19 विश्व कप में शुभमन गिल लगातार चार अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले ऐसा सिर्फ बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहिदी हसन मिराज ही कर पाए थे। गिल ने 2018 के अंडर-19 विश्व कप में लगातार 63, 90*, 86 और 102 स्कोर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
shubhman gill breaks many records along with sir don bradman
शुभमन गिल

शुभमन गिल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट अभी सिर्फ 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होने 990 रन बनाए हैं। वह सबसे कम मुकाबले खेलकर 1000 रन पूरे करने से अब सिर्फ 10 रन दूर हैं।

विज्ञापन
shubhman gill breaks many records along with sir don bradman
शुभमन गिल

आईपीएल में गिल ने केकेआर के लिए खेलते हुए 18 साल 237 दिन में अपना अर्धशतक जड़ा। आईपीएल में वह सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले चौथे सबसे छोटे खिलाड़ी हैं। हालांकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऐसा कारनामा पहली बार किसी भारतीय बल्लेबाज ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed