फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉवर में Mahnidra XUV300 का पेट्रोल इंजन होगा जबरदस्त, Vitara Brazza और Tata Nexon को देगा टक्कर

Mon, 14 Jan 2019 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 14 Jan 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Mahindra XUV300 petrol engine will more powerful then Maruti Vitara Brezza and Tata Nexon
Mahindra XUV300 vs Tata Nexon

महिन्द्रा की मच अवेटेड Mahnidra XUV300 को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में नया खुलासा हुआ है कि महिन्द्रा की सब-कॉम्पैक्ट एक्सयूवी का डीजल इंजन न केवल Hyundai Creta को टक्कर देगा, बल्कि इसका पेट्रोल इंजन भी Maruti Vitara Brezza और Tata Nexon से ज्यादा परफॉरमेंस वाला होगा। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की कीमत 8 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच होगी।

20 हजार रुपए में बुकिंग

Upcoming Mahindra XUV300 petrol engine will more powerful then Maruti Vitara Brezza and Tata Nexon
Mahindra XUV300

उम्मीद जताई जा रही है कि महिन्द्रा की एक्सयूवी को लॉन्च होने में अभी पूरा महीनाभर है और यह 15 फरवरी को लॉन्च हो सकती है। हालांकि अभी तक लॉन्च डेट को लेकर महिन्द्रा ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी अपकमिंग एक्सयूवी 300 की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक 20 हजार रुपए में इस अपकमिंग एसयूवी की बुकिंग की जा सकती है।  
 

आएगा 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Upcoming Mahindra XUV300 petrol engine will more powerful then Maruti Vitara Brezza and Tata Nexon
Mahindra XUV300 Base variant

एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 130 पीएस की अधिकतम पॉवर 200 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देगा। जबकि मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 4000 आरपीएम पर 90 पीएस यानी 88.5 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।
वहीं टाटा नेक्सन का 1.2 लीटर पेट्रोल 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन 110 पीएस की पॉवर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 का पेट्रोल वैरियंट 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। हालांकि कंपनी ने इसके ऑटोमैटिक वैरियंट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेटा को भी मिलेगी टक्कर

Upcoming Mahindra XUV300 petrol engine will more powerful then Maruti Vitara Brezza and Tata Nexon
Mahindra XUV300 Offical advance Booking

वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के डीजल वैरियंट की बात करें, तो इस इंजन को मराजो में भी इस्तेमाल किया गया है। एक्सयूवी 300 में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 3500 आरपीएम पर 123 पीएस की पॉवर और 1750 से 2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
वहीं हुंडई क्रेटा में 1591 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 128 पीएस की पॉवर और 265 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि क्रेटा का 1396 सीसी का बेस डीजल इंजन 90 पीएस की पॉवर और 224 एनएम का टॉर्क देता है।
 

विज्ञापन

स्टैंडर्ड वैरियंट में मिलेंगे एयरबैग्स, एबीएस, चारों पहियों में डिस्कब्रेक!

Upcoming Mahindra XUV300 petrol engine will more powerful then Maruti Vitara Brezza and Tata Nexon
Mahindra XUV300

खबरों की मानें तो महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा है। वहीं, इसका डीजल वेरिएंट 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार इस सेगमेंट में सबसे बड़ा 2,68 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है।
इसके अलावा स्टैंडर्ड वैरियंट में भी एयरबैग्स, एबीएस, चारों पहियों में डिस्कब्रेक, पॉवर विंडो, एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर दिए जाएंगे। वहीं इसके W8 (O) वैरियंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सनरूफ, डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टच स्क्रीन के साथ 7 एयरबैग्स का फीचर होगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed