{"_id":"5d1f811e8ebc3e3c9628460e","slug":"shoaib-malik-didnt-get-a-chance-in-his-last-match-of-last-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खत्म हो गया इस पाकिस्तानी दिग्गज का करियर! आखिरी वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में भी नहीं मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खत्म हो गया इस पाकिस्तानी दिग्गज का करियर! आखिरी वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में भी नहीं मिला मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12वें वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का सफर समाप्त हो गया। सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। लॉर्ड्स के मैदान में बांग्लादेश के खिलाफ खेले मैच में पाकिस्तानी टीम के सामने अपना रनरेट न्यूजीलैंड से अधिक करने के लिए नामुमकिन सी शर्त थी। लेकिन पाकिस्तान उसे पूरा नहीं कर सकी और मैच खत्म होने से पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ और वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई।
लेकिन पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के साथ ही पाकिस्तान के एक दिग्गज खिलाड़ी का लंबा करियर भी समाप्त हो गया।
2 of 8
आसिफ अली और शोएब मलिक
- फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान के लिए 20 साल तक क्रिकेट खेलने वाले शोएब मलिक को उनके आखिरी वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला। कहा जा रहा था कि ये वर्ल्ड कप मलिक का आखिरी वर्ल्ड कप होगा।
3 of 8
शोएब मलिक
- फोटो : social media
287 वन-डे मैच खेल चुके 37 साल के मलिक का ये आखिरी वर्ल्ड कप था और उनके फैंस को उम्मीद थी की वो वर्ल्ड कप में आखिरी बार अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खेलते देखेंगे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शोएब मलिक
इस वर्ल्ड कप में शोएब मलिक ने मात्र तीन मैच खेले लेकिन अच्छा नहीं कर सके जिसके कारण उन्हें अगले मैचों से बाहर कर दिया गया। शोएब मलिक ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 रन बनाए तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
5 of 8
shoaib malik
आखिरी मुकाबला उन्होंने 16 जून को इंडिया के खिलाफ खेला जिसमें वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए। मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से इंडिया से शिकस्त मिली, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और फिर किसी भी मैच में जगह नहीं दिया गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।