फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू लड़की के लिए शोएब अख्तर ने मांगा इंसाफ, पाकिस्तान में कॉलेज के हॉस्टल में हुई थी मौत

Wed, 18 Sep 2019 01:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 18 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar demands justice for Pakistani Hindu Girl  Nimrita Kumari
निम्रिता ( फाइल फोटो) - फोटो : social Media

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी हिंदु लड़की के लिए न्याय की मांग की है। पाकिस्तान के लरकाना में हिंदू मेडिकल छात्रा निम्रिता की संदिग्ध परिस्थिति में कॉलेज के हॉस्टल में मौत हो गई। जिसके न्याय की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर निम्रिता’ ऑनलाइन अभियान चल रहा है।



Shoaib Akhtar demands justice for Pakistani Hindu Girl  Nimrita Kumari
शोएब अख्तर

शोएब ने ट्वीट कर लिखा, ‘युवा मासूम लड़की निम्रिता कुमारी की संदिग्ध मौत के बारे में पढ़कर बेहद दुख हुआ। मुझे उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और अपराधी पकड़े जाएंगे। मेरा दिल हर पाकिस्तानी के साथ धड़कता है चाहे वह किसी भी धर्म का हो। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’
 

Shoaib Akhtar demands justice for Pakistani Hindu Girl  Nimrita Kumari
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media

स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि पाकिस्तान में लगातार हिंदु लड़कियों के साथ हिंसा कि खबरें आ रही हैं। ऐसे मामलों को लेकर पाकिस्तान प्रशासन पहले से ही आलोचनाओं का शिकार है। बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान के लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में निम्रिता चंदानी का शव उसके हॉस्टल के कमरे में चारपाई से बंधा हुआ पाया गया। डेंटल कॉलेज में फाइनल इयर की स्टूडेंट नम्रिता की इस मौत को लेकर पुलिस का कहना था कि अभी इसे आत्महत्या या हत्या कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtar demands justice for Pakistani Hindu Girl  Nimrita Kumari
निम्रिता के भाई डॉ. विशाल सुंदर - फोटो : social Media

दूसरी ओर, निम्रिता के भाई डॉ. विशाल सुंदर ने भी इस मामले को एक तरह से अल्पसंख्यक उत्पीड़न करार दिया था। उन्होंने कहा था, 'उसकी शव पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं। ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने उसे पकड़ रखा था। हम अल्पसंख्यक हैं और प्लीज हमारी मदद के लिए खड़े हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed