फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की हार से झल्लाए शिखर धवन, बोले- खराब फील्डिंग ने डुबा दी लुटिया

Thu, 22 Nov 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan says poor fielding cost team india for the loss
शिखर धवन

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार क लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया है। धवन ने कहा कि गाबा में खराब फील्डिंग के कारण टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा। बता दें कि ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए वर्षाबाधित मैच में मेहमान टीम को डकवर्थ-लुईस पद्यति के आधार पर चार रन की शिकस्त सहनी पड़ी।

shikhar dhawan says poor fielding cost team india for the loss
Glenn Maxwell

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबान टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया को 17 ओवर में जीत के लिए 174 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। विराट सेना निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के गब्बर ने 42 गेंदों में 76 रन की उम्दा पारी खेली, लेकिन भारतीय टीम जीत का स्वाद नहीं चख सकी।

shikhar dhawan says poor fielding cost team india for the loss
virat kohli catch

धवन ने मैच के बाद कहा, 'यह मैच अच्छा हुआ। काफी करीबी मुकाबला हुआ और दोनों ही टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। हमें इस मैच से काफी विश्वास मिला और अब हमारा पूरा ध्यान अगले मैच पर लगा है। मैदान पर खराब फील्डिंग का प्रभाव पड़ा। कैच टपकाना और रनआउट के मौके गंवाना। मगर यह मैच का हिस्सा है और आगे के मैचों में हम ऐसी गलती नहीं करने की कोशिश करेंगे। बीच के ओवरों में हमने कुछ अधिक रन भी खर्च किए, लेकिन इसके अलावा हमने बेहतर खेला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan says poor fielding cost team india for the loss
खलील अहमद

टीम इंडिया की फील्डिंग मैच के दौरान काफी खराब रही। कप्तान विराट कोहली ने कंगारू कप्तान आरोन फिंच का आसान कैच छोड़ा और फिर एक मिस फील्ड भी की। खलील अहमद ने भी मार्कस स्टोइनिस का आसान कैच टपकाया। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल के रनआउट का मौका भी टीम इंडिया ने गंवाया। 

विज्ञापन
shikhar dhawan says poor fielding cost team india for the loss
एडम जंपा

वैसे, टीम इंडिया के गब्बर ने ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि हमें किसी ओवर में ज्यादा रन बनाने की जरूरत है और जब आउट हुआ तब उसमें लंबे शॉट खेलने की योजना थी। जंपा काफी प्रभावशाली रहे। हमें जब रन बनाने की लय हासिल करनी थी तब उन्होंने विकेट निकालकर दिए। यहां से हम खेल में पिछड़ गए क्योंकि दोनों प्रमुख बल्लेबाज राहुल व कोहली डगआउट लौट गए। उन्होंने काफी संतुलित और अच्छी गेंदबाजी की। अगले मैच में हम जंपा के खिलाफ अच्छी रणनीति के साथ मैदान संभालेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed