फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: विदेश जाते ही ढेर हुए टीम इंडिया के शेर, इन 5 कारणों से पहले टी-20 में मिली शिकस्त

Thu, 22 Nov 2018 08:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
australia vs india first t20i brisbane gaba stadium five reasons of defeat
टीम इंडिया

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में शंखनाद बेहद निराशाजनक हुआ। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को तीन मैचों की सीरीज के रोमांचक पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 रन की शिकस्त का सामना करना पड़ा।



INDvAUS: टीम इंडिया को ले डूबी कप्तान कोहली की ये दो गलतियां, जिंदगी भर रहेगा मलाल

ब्रिस्बेन में टीम इंडिया ने कंगारूओं को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वर्षा बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाए। भारत को 17 ओवर में 174 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। मेन इन ब्ल्यू निर्धारित 17 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बना सकी। मेहमान टीम इन पांच गलतियों के कारण पहले मैच में हारी। चलिए ध्यान देते हैं:

australia vs india first t20i brisbane gaba stadium five reasons of defeat
virat kohli out

पहली गलती- नहीं चली 'रन मशीन': टीम इंडिया के कप्तान ने ब्रेक के बाद वापसी की, लेकिन वह अपनी चमक बिखेरने में नाकाम रहे। कप्तान कोहली ने 8 गेंदों में केवल चार रन बनाए और लेग स्पिनर एडम जंपा की गेंद पर क्रिस लिन को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें जरूरत थी कि दूसरे छोर पर बल्लेबाज क्रीज पर समय बिताकर उनका साथ निभाए। कप्तान कोहली ऐसा करने में विफल रहे और टीम इंडिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

australia vs india first t20i brisbane gaba stadium five reasons of defeat
rohit sharma

दूसरी गलती- 'हिटमैन' का बल्ला रहा खामोश: टीम इंडिया को बारिश से बाधित मुकाबले में कड़ा लक्ष्य मिला। विराट सेना को अपने हिटमैन रोहित शर्मा से ऐसे में बड़ी पारी की उम्मीद थी। मगर भारतीय ओपनर ने निराश किया। उन्होंने 8 गेंदों में केवल 7 रन बनाए और बेहरनडोर्फ की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच को आसान कैच थमाकर डगआउट लौट गए। यह जरूरी था कि विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए विरोधी टीम शानदार शुरुआत करे। रोहित की गलती टीम इंडिया को भारी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
australia vs india first t20i brisbane gaba stadium five reasons of defeat
केएल राहुल

तीसरी गलती- केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन जारी: केएल राहुल को अपने आप को साबित करने का शानदार मौका मिला था। कप्तान विराट कोहली ने राहुल पर भरोसा जताया और उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। शिखर धवन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हें क्रीज पर टिकने वाले बल्लेबाज की जरूरत थी। राहुल तब अपने आप को साबित नहीं कर सके और 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। जंपा ने राहुल को स्टंपिंग आउट कराया। अगले दो मैचों में राहुल पर टीम इंडिया को कोई बड़ा फैसला लेना होगा।

विज्ञापन
australia vs india first t20i brisbane gaba stadium five reasons of defeat
खलील अहमद

चौथी गलती- खराब फील्डिंग: टीम इंडिया की हार का एक बड़ा कारण खराब फील्डिंग भी रही। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक आसान सा कैच टपकाया तो फील्डिंग में भी ढिलाई बरती। भारतीय टीम ने ओवरथ्रो के रन भी दिए। खलील अहमद ने बाउंड्री लाइन पर आसान कैच टपकाया। टीम इंडिया की फील्डिंग मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, लेकिन पहले मुकाबले में उसका स्तर बेहद निराशाजनक लगा। आगामी मैचों में टीम इंडिया को अपनी फील्डिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed