फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड 

Wed, 26 Jul 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 26 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan missed his first test Double Century but scores these five records
शिखर धवन
शिखर धवन ने लंबे समय बाद टेस्ट टीम इंडिया में वापसी की। गाले में उनकी श्रीलंका के खिलाफ 168 गेंद में शानदार 190 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 30 चौके जड़े। चैंपियंस ट्रॉफी में धवन ने जैसा शानदार प्रदर्शन किया वो श्रीलंका में भी उसे आगे ले गए। शिखर ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर तो बनाया लेकिन करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने से 10 रन से चूक गए। बावजूद इसके उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी इस पारी में रिकॉर्ड बनाए। आईए उनपर नजर डालते हैं...

श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड 

Shikhar Dhawan missed his first test Double Century but scores these five records
शिखर धवन
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में 2 शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज 
शिखर ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में जैसे ही अपना शतक पूरा किया। उनका नाम रिकॉर्ड बुक्स में एक अलग जगह दर्ज हो गया। शिखर ने इस शतकीय पारी से वो कारनामा कर दिखाया। ये श्रीलंका के खिलाफ शिखर का दूसरा टेस्ट है। इसमें शिखर ने 168 गेंद पर 190 रन बनाए। इससे पहले पिछले श्रीलंका दौरे पर गाले में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में शिखर ने 134 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ करियर के पहले दो टेस्ट में शतक बनाने वाले शिखर दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका। 

श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड 

Shikhar Dhawan missed his first test Double Century but scores these five records
शिखर धवन - फोटो : self
पिछले चार सालों का सबसे तेज टेस्ट शतक
टीम इंडिया के गब्बर का बल्ला गाले में गरजा और भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में शानदार शुरुआत की। शिखर ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह साल 2013 के बाद टेस्ट क्रिकेट में बना सबसे तेज शतक है। टेस्ट क्रिकेट में पिछले तीन तेज शतक धवन के नाम ही दर्ज हैं। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 85 गेंद में शतक जड़ा था। बांग्लादेश के खिलाफ साल 2015 में शिखर ने 101 गेंद में शतक पूरा किया था। अब उन्होंने 110 गेंद में शतक पूरा किया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड 

Shikhar Dhawan missed his first test Double Century but scores these five records
शिखर धवन - फोटो : Getty
श्रीलंका में 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय 

शिखर श्रीलंकाई सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाद हैं। उनसे पहले ऐसा सचित तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग कर चुके हैं। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड 

Shikhar Dhawan missed his first test Double Century but scores these five records
शिखर धवन - फोटो : getty
एक सेशन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज 

शिखर धवन एक सेशन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। लेकिन वो टेस्ट के एक सेशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड अपने नाम करने से 7 रन से  चूक गए। शिखर गाले में एक सेशन में 126 रन बना सके। सहवाग ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक सेशन में 133 रन बनाए थे। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एक सेशन में 121 रन बनाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed