फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल युद्ध में भारत ने कैसे पाकिस्तान को चटाई थी धूल, देखिये तस्वीरें

Wed, 26 Jul 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jul 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Pictures of Kargil war where India defeated Pakistan

आज भारतीय सेना और देश पर गर्व करने का दिन है। 18 साल पहले आज के दिन 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा लहराया था। तब से हर साल इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। साल 1999 में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन विजय के नाम से मिशन चलाया गया था। इस मिशन में सेना के 530 जवान शहीद और करीब 1363 जवान घायल हो गए थे। उस समय केंद्र में अटल बिहारी बाजपेई की सरकार थी। यह युद्ध 2 महीने तक चला था। 

Pictures of Kargil war where India defeated Pakistan

LoC में घुसे बिना भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों को मार भगाया था। इस लड़ाई में पाकिस्तान के करीब 3 हजार जवान मारे गए थे। लेकिन आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान यही मानता है कि उसके करीब 357 जवान मारे गए। भारतीय वायु सेना के हमलों ने पाकिस्तानी सैनिकों के हौसले पस्त कर दिये थे। 

Pictures of Kargil war where India defeated Pakistan

वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज,मिग 21 और 27 ने दुश्मनों को बैक फुट पर ला दिया है। युद्ध के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ था। भारत के तत्कालीन पीएम अटल बिहारी बाजपेई ने पाक पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात भारत के अभिनेता दिलीप कुमार से करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures of Kargil war where India defeated Pakistan

26 जुलाई 1999 को देश के जवानों ने कारगिल में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमा पार खदेड़कर कारगिल की कई चोटियों पर तिरंगा फहरा दिया था। पाकिस्तान की नापाक मंशा को नाकाम करने के लिए करीब दो लाख सैनिकों ने देश की सीमा पर डेरा डाल दिया था। 

विज्ञापन
Pictures of Kargil war where India defeated Pakistan

कारगिल एक ऐसा दुर्गम युद्धक्षेत्र जहां भारतीय वीरों ने वर्ष 1999 में अपनी जान की बाजी लगाकर पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ा था। शरीर गलाने वाली बर्फ के बीच रणबांकुरों के शौर्य के सामने पाकिस्तानी घुसपैठिये टिक नहीं पाए। कारगिल युद्ध की कई कहानियां हैं। जिन्हें कई बार पढ़ा या सुनाया जाता है, लेकिन कई कहानियां आज भी हैं, जिन्हें लोग नहीं जानते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed