{"_id":"5b0421054f1c1bcf408b6f26","slug":"shikhar-dhawan-got-cut-and-bowled-on-first-ball-of-first-qualifier-against-csk-in-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी को नहीं हुआ विश्वास, मैच की पहली गेंद पर आउट हो गए शिखर धवन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किसी को नहीं हुआ विश्वास, मैच की पहली गेंद पर आउट हो गए शिखर धवन
Tue, 22 May 2018 07:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मंगलवार को आईपीएल 2018 का हाईवोल्टेज पहला क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : ipl
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर दर्शक तब हैरान रह गए जब मैच की पहली ही गेंद पर शिखर धवन आउट होकर डगआउट लौट गए। यह कहना गलत नहीं होगा कि किसी को समझ ही नहीं आया कि पहली गेंद पर क्या हो गया। खुद शिखर धवन भी विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि वह आउट हो चुके हैं और एसआरएच को पहला झटका लग चुका है।
3 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : ipl
दरअसल, एसआरएच की पारी का पहला ओवर युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर करने आए। आमतौर पर देखने को मिलता है कि पहले ओवर में गेंदबाज अपनी लाइन व लेंथ जमाता है और उसका बड़ा ध्यान बल्लेबाज को रन बनाने से रोकने पर होता है। मगर आज के मैच की शुरुआत बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म जैसे धमाकेदार अंदाज में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shikhar dhawan
चाहर ने पहली ही गेंद गुड लेंथ स्पॉट पर डाली, जो इनस्विंग होती हुई ऑफ स्टंप के पास आई। शिखर धवन अपने पैरों (फुटवर्क) को चला भी नहीं सके, लेकिन पॉइंट और कवर्स के बीच से कट शॉट जमाने का प्रयास जरूर किया। मगर गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। किसी को विश्वास नहीं हुआ कि 'गब्बर' आउट हो चुका है। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी भी जश्न मनाने के बजाय गेंद को उठाने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
5 of 5
शिखर धवन
अब यह देखना रोचक होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शिखर धवन के झटके से उबरकर चेन्नई के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख पाएगी और फिर मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगी? बहरहाल, जो भी टीम आज जीतने में नाकाम होगी, उसके पास फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका भी रहेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।