फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, दिल्ली डेयरडेविल्स के दावे को खारिज किया

Tue, 22 May 2018 07:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir said i never drop myself from playing xi in delhi daredevils
shreyas iyyer and gautam gambhir

दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कहा है कि उन्होंने कभी खुद को अंतिम एकादश से बाहर नहीं किया था। मौजूदा आईपीएल में दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। गंभीर को मौजूदा आईपीएल में दिल्ली ने कप्तान बनाया था। टूर्नामेंट में दिल्ली की खराब शुरुआत के बाद गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान चुना गया। मगर कप्तानी छोड़ने के बाद गंभीर को टीम से बाहर रखा गया।

gautam gambhir said i never drop myself from playing xi in delhi daredevils
gautam gambhir

इस सीजन में गंभीर की कप्तानी में डेयरडेविल्स ने 6 मैच खेले थे और तब तक दिल्ली सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी। कप्तानी छोड़ने के बाद अगले ही मैच में जब गंभीर अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे, तो नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर से मीडिया ने पूछा कि गंभीर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा क्यों नहीं थे?  इस पर अय्यर ने बताया था कि उन्होंने (गंभीर) अपने आप को टीम से बाहर रखने का फैसला किया था।

gautam gambhir said i never drop myself from playing xi in delhi daredevils
gautam gambhir

अब गंभीर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने कभी अपने आप को अंतिम एकादश से ड्रॉप नहीं किया था। गंभीर ने कहा, 'मैंने खुद को कभी भी प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं रखा। टीम प्रबंधन का यह स्पष्टीकरण गलत है। यह हो सकता है कि टीम प्रबंधन के गेम प्लान के अनुसार, मैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न रहा हूं। इससे मुझे परेशानी नहीं है। मगर यह कहा जाए कि मैंने खुद को प्लेइंग XI से बाहर रखा। सच यह है कि मैं हर मैच खेलने के लिए तैयार था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir said i never drop myself from playing xi in delhi daredevils
गौतम गंभीर - फोटो : ipl

याद हो कि जब गंभीर ने कप्तानी छोड़ी थी, तब उन्होंने कहा था, 'यह मेरा फैसला है। मैं टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं दे सका। मुझे नेतृत्व करने के तौर पर इसकी जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। मुझे लगता है कि यही सही समय है।' 

विज्ञापन
gautam gambhir said i never drop myself from playing xi in delhi daredevils
Gautam Gambhir

आईपीएल के नए सीजन से पहले गौतम गंभीर पिछले कुछ सीजन तक कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कप्तान रहे थे। उनकी कप्तानी में कोलकाता 2 बार आईपीएल चैंपियन भी बनी थी। गंभीर ने आईपीएल के 11वें सीजन में 6 मैचों की 5 पारियों में कुल 85 रन बनाए हैं और इन मैचों में उनका औसत सिर्फ 17 का रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed