फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रंग में लौटे धवन, विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 21 Nov 2018 07:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan breaks virat kohli record of most t20i runs in an year
शिखर धवन

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 76 रन की धुआंधार पारी खेली, जिस पर पानी फिर गया। हालांकि, इस पारी की बदौलत शिखर धवन ने खास उपलब्धि हासिल की और वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड को बनाते समय टीम इंडिया के गब्बर ने अपने कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

shikhar dhawan breaks virat kohli record of most t20i runs in an year
शिखर धवन

बता दें कि ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए वर्षाबाधित रोमांचक मैच में भारतीय टीम को चार रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में चार विकेट खोकर 158 रन बनाए। भारत को 17 ओवर में 174 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। मेन इन ब्ल्यू निर्धारित 17 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बना सकी।

shikhar dhawan breaks virat kohli record of most t20i runs in an year
virat kohli out

बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की उम्मीदें बरकरार रखीं। उन्होंने 42 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रन की उम्दा पारी खेली। इसकी मदद से धवन के मौजूदा साल में टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन की संख्या 646 पहुंच गई है। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 2016 में 641 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan breaks virat kohli record of most t20i runs in an year
rohit sharma 100

पाकिस्तान के फखर जमान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने मौजूदा साल में 576 रन बनाए हैं। वहीं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा इस साल 567 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम (2018, 563 रन), मोहम्मद शहजाद (2016, 520 रन), आरोन फिंच (2018, 503 रन) और कॉलिन मुनरो (2018, 500 रन) क्रमश: पांचवें, छठें, सातवें और आठवें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
shikhar dhawan breaks virat kohli record of most t20i runs in an year
शिखर धवन

टीम इंडिया को इस साल ऑस्ट्रेलिया में दो और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है और ऐसे में शिखर धवन के रनों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद हैं। धवन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म के कारण आलोचनाओं के निशाने पर थे, लेकिन उन्होंने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed