फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Zone captain Tilak Varma eyes winning the upcoming three-match T20I series against Afghanistan

दलीप ट्रॉफी: अब अफगानिस्तान सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं तिलक वर्मा, फाइनल के बीच नया लक्ष्य तय किया

Wed, 09 Sep 2026 09:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Sep 2026 09:44 PM IST
सार

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इसी बीच साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने अपने लिए नया लक्ष्य तय कर लिया है। तिलक का ध्यान अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर है।

विज्ञापन
South Zone captain Tilak Varma eyes winning the upcoming three-match T20I series against Afghanistan
तिलक वर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

मौजूदा दलीप ट्रॉफी भले ही साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही हो, लेकिन भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय उपकप्तान ने अब अपने लिए नया लक्ष्य तय कर लिया है जो तीन मैच की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अफगानिस्तान को हराना है। ईस्ट जोन ने घरेलू सत्र के शुरुआती टूर्नामेंट में लगभग जीत पक्की करते हुए कुल 584 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि तिलक ने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

खेल बदलने पर ध्यान
दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल के बाद तिलक ने कहा, हां, व्यक्तिगत तौर पर मेरी फॉर्म काफी अच्छी रही है। लेकिन साथ ही यह अलग प्रारूप (अफगानिस्तान के खिलाफ) है। इसलिए मुझे फिर से अपना खेल बदलना होगा। मैं इसे लेकर काफी आश्वस्त हूं। अब मेरा लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतना है इसलिए मैं उसी आत्मविश्वास के साथ जाऊंगा और देखते हैं कि चीजें कैसी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 13 सितंबर को नई दिल्ली में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का आगाज करेगा। एक महीने से अधिक समय तक लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के बाद सफेद गेंद के प्रारूप में बदलाव कितना चुनौतीपूर्ण होगा। इस पर तिलक ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि यह इतना आसान है लेकिन हमारे पास अभ्यास के लिए कुछ दिन हैं। हमने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में लाल गेंद से सफेद गेंद के प्रारूप में बदलाव किया है इसलिए यह भी वैसा ही है। मैं पहले भी रणजी ट्रॉफी खेल चुका हूं और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय सफेद गेंद की सीरीज में गया। मैं उसके मुताबिक ढल गया था। इसलिए मुझे भरोसा है कि दो दिन का अभ्यास पर्याप्त होगा और उसके बाद हम अफगानिस्तान सीरीज के लिए उतर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed