{"_id":"6aa164b5e4a11941210909e3","slug":"england-vs-pakistan-3rd-test-1st-day-match-updates-scorecard-babar-azam-joe-root-edgbaston-birmingham-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप: इंग्लैंड के खिलाफ सस्ते में सिमटा, सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप: इंग्लैंड के खिलाफ सस्ते में सिमटा, सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंचे
Wed, 09 Sep 2026 07:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:23 PM IST
सार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने इस मैच के लिए टीम में कई बदलाव किए थे, लेकिन उसकी बल्लेबाजी बेहद ही खराब रही। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : England Cricket
विस्तार
जोश टंग की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कलई खोल दी। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुई और टीम दूसरे ही सत्र में पहली पारी में 133 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान का फ्लॉप शो जारी
पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में भी काफी खराब रही। पहले ही दो टेस्ट मैच हारकर तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही पाकिस्तान की टीम का फ्लॉप शो पहली पारी में एजबेस्टन में भी जारी रहा। लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कड़ा रवैया अपनाया था और टीम से सात खिलाड़ियों के साथ ही मुख्य कोच सरफराज अहमद और उमर गुल की छुट्टी कर दी थी। पीसीबी ने इस टेस्ट मैच के लिए सात खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था, लेकिन इसका कोई फायदा नजर नहीं आया। पाकिस्तान के बल्लेबाज इंग्लैंड की तेज गेंदबाज तिकड़ी के सामने कहीं भी नहीं टिक सके।

इंग्लैंड टीम
- फोटो : England Cricket
बेहद खराब रही शुरुआत
पाकिस्तान की शुरुआत इस मैच में बेहद ही खराब रही और टीम ने 48 रन के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान का शीर्ष क्रम एकदम से चरमा गया। ना कप्तान बाबर आजम चले और ना ही शान मसूद और सईम अयूब अपना दम दिखा सके। इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अपने हथियार डाल दिए। हालात ये रहे कि शुरू के पांच बल्लेबाज में से कोई भी 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। सईम खाता खोले बिना आउट हुए, वहीं अजान अवैस 9, अब्दुल्लाह शफीक 3, शान मसूद 5 और कप्तान बाबर आजम 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सऊद शकील ने बनाए सबसे ज्यादा रन
पाकिस्तान के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज सऊद शकील ने पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। शकील ने 47 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 43 रन बनाए। हालांकि, दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। शकील भी अर्धशतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तान ने नौ विकेट 107 रन पर ही गंवा दिए। मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली के बीच आखिरी विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी हुई जो पाकिस्तान के लिए इस मैच की पहली पारी में सबसे बड़ी साझेदारी रही। इसी कारण पाकिस्तान 130 रनों का आंकड़ा पार कर सका। सऊद, रजाउल्लाह और अब्बास के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाया। अब्बास 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 21 और रजाउल्लाह 11 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद अली पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने चार विकेट लिए, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर को तीन-तीन विकेट मिले।