{"_id":"5bf55769bdec2269bb4210a1","slug":"australia-won-the-match-but-shikhar-dhawan-make-a-excellent-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, लेकिन फैंस धवन की 'गब्बरगिरी' पर हार बैठे दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच, लेकिन फैंस धवन की 'गब्बरगिरी' पर हार बैठे दिल
Wed, 21 Nov 2018 06:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में जीत तो कंगारुओं की हुई, लेकिन फैंस टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन पर हार गए दिल। आइए जानते हैं शिखर धवन ने आखिर ऐसा क्या कियाः-
2 of 5
शिखर धवन
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 4 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की तूफानी पारी खेली और अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड हासिल किए।
3 of 5
shikhar dhawan
- फोटो : file photo
बता दें कि इस मुकाबले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला पचासा जड़ा। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में वह सबसे तेज फिफ्टी बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 22, आयरलैंड के खिलाफ इसी साल 28, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : file photo
इतना ही इस 76 रन की तूफानी पारी के साथ ही धवन इस कैलेंडर वर्ष में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 'गब्बर' 648 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने साल 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी फखर जमान हैं, जो इस कैलेंडर वर्ष में 576 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
VIRAT
- फोटो : SELF
बता दें कि टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाई और टीम इंडिया को 174 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। इसके साथ ही कंगारू टीम यह मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से जीत गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।