फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: शतकवीर शिखर धवन ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, छोड़ा इन धुरंधरों को पीछे

Sun, 17 Dec 2017 08:39 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan becomes second fastest indian to complete 4000 odi runs
शिखर धवन - फोटो : espn

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से धमाकेदार फॉर्म दर्शाया है। चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'गोल्डन बैट' मिला था। अब 'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में एक नया शिखर छुआ है। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन वन-डे में सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

shikhar dhawan becomes second fastest indian to complete 4000 odi runs
शिखर धवन - फोटो : File

धवन ने अपने वन-डे करियर के 96वें मैच की 95वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। बता दें कि धवन ने तीसरे वन-डे में 85 गेंदों में 13 चौको और दो छक्को की मदद से 100* रन बनाकर टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाई। इसी के साथ तीन मैचों की वन-डे सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम की। वैसे वन-डे में सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। 

shikhar dhawan becomes second fastest indian to complete 4000 odi runs
शिखर धवन - फोटो : bcci

कोहली ने 93वीं पारी में यह आंकड़ा पार करते हुए रिकॉर्ड स्थापित किया था। धवन ने सबसे तेज चार हजार रन पूरे करने के मामले में सौरव गांगुली (105 पारी), नवजोत सिंह सिद्धू (109), गौतम गंभीर (110) और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (112) को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan becomes second fastest indian to complete 4000 odi runs
हाशिम अमला - फोटो : twitter

वैसे विश्व स्तर पर सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने के मामले में धवन छठे नंबर पर रहे। वन-डे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला ने 84 मैचों की 81वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स काबिज हैं, जिन्होंने 96वें मैचों की 88वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन
shikhar dhawan becomes second fastest indian to complete 4000 odi runs
विराट कोहली - फोटो : BCCI

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट काबिज हैं, जिन्होंने 97वें वन-डे की 91वीं पारी में चार हजार का आंकड़ा पार किया। चौथे क्रम पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं। रन मशीन कोहली ने 96वें वन-डे में 93वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का नंबर हैं। कंगारू बल्लेबाज ने 95वें वन-डे की 93वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed