फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: 'हिटमैन' को जल्दी आउट होना पड़ा महंगा, एक रिकॉर्ड बनाया और दो चूके

Sun, 17 Dec 2017 07:15 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma completes hundred sixes in asia missess two records
रोहित शर्मा, एमएस धोनी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में कुछ खास नहीं कर सके। वो 14 गेंदों में एक छक्के की मदद से 7 रन बनाकर अकिला धनंजय की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हालांकि, 'हिटमैन' के नाम से लोकप्रिय रोहित ने इस दौरान एक रिकॉर्ड बनाया जबकि दो रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। चलिए गौर करते हैं उनके दिलचस्प आंकड़े पर:

rohit sharma completes hundred sixes in asia missess two records
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

रोहित शर्मा ने एशिया में छक्के जड़ने का शतक पूरा किया। जी हां, 'हिटमैन' ने एशिया में अपने 100 शतक पूरे किए। उन्होंने अकिला धनंजय द्वारा किए पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर लांगऑन के ऊपर से छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। बता दें कि एशिया में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज हैं। बूम-बूम अफरीदी ने एशिया में 205 हवाई फायर किए हैं। रोहित ने 94 मैचों की 92 पारियों में छक्को का शतक पूरा किया।

rohit sharma completes hundred sixes in asia missess two records
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

हालांकि, रोहित ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के एक रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। रोहित ने 2015 से अब तक 11 शतक जमाए हैं। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने इस दौरान 12 शतक जमाए। रोहित को विशाखापट्टनम में जल्दी आउट होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और वो वॉर्नर को पीछे छोड़ने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma completes hundred sixes in asia missess two records
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

यही नहीं, रोहित इसी के साथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ने से चूके। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2015 में 58 छक्के जड़े थे। रोहित ने मौजूदा कैलेंडर ईयर में 46 छक्के जमाए। उनके पास 50 के आंकड़े को छूने का शानदार मौका था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। 

विज्ञापन
rohit sharma completes hundred sixes in asia missess two records
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

बहरहाल, टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंका को तीसरे वन-डे में 215 रन पर समेट दिया। फिर कप्तान रोहित का विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच चुकी है। श्रेयस अय्यर और शिखर धवन बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed