{"_id":"589ebff64f1c1b2b62378c02","slug":"sharjeel-khan-and-khalid-latif-provisionally-suspended-by-pcb-on-fixing-charges","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग की फांस में फिर फंसे पाकिस्तानी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग की फांस में फिर फंसे पाकिस्तानी खिलाड़ी
Sat, 11 Feb 2017 03:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिक्सिंग और पाकिस्तानी क्रिकेट का चोली दामन जैसा साथ हो गया है। पाकिस्तानी क्रिकेट एक विवाद से पीछा छुड़ा नहीं पाता है कि दूसरा विवाद भूत की तरह उनके पीछे पड़ जाता है।
फिक्सिंग की फांस में फिर फंसे पाकिस्तानी खिलाड़ी
2 of 5
Sharjeel Khan
- फोटो : Reuters
एक बार फिर पाकिस्तान के दो बड़े खिलाड़ियों पर फिक्सिंग का आरोप लगा है। पीसीबी ने फिक्सिंग के आरोप में शरजील खान और खालित लतीफ को निलंबित कर दिया है। पीसीबी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि शरजील खान और खालिद लतीफ को पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। और आरोपों की गहन जांच पड़ताल हो रही है।
फिक्सिंग की फांस में फिर फंसे पाकिस्तानी खिलाड़ी
3 of 5
शरजील खान
इन दोनों खिलाड़ियों को पीएसएल से निलंबित कर दिया गया है। पीएसएल का आयोजन इस साल दुबई में हो रहा है। दोनों खिलाड़ियों को दुबई से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने कह है कि आरोप किस तरह के हैं इस पर अभी टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा लेकिन हम खेल से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिक्सिंग की फांस में फिर फंसे पाकिस्तानी खिलाड़ी
4 of 5
नजम सेठी
ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हैं। ओपनर बल्लेबाज शरजील हाल ही में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। शरजील ने पीएसएल के पिछले सीजन में शतक बनाया था।
विज्ञापन
फिक्सिंग की फांस में फिर फंसे पाकिस्तानी खिलाड़ी
5 of 5
खालिद लतीफ
वहीं खालिद पाकिस्तान की तरफ से पांच वनडे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। दोनों फॉर्मेट में उनके नाम 1-1 अर्धशतक दर्ज हैं। पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने वाले बल्लेबाज शरजील खान 1 टेस्ट, 25 वनडे और 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।