फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार: शिवाजी पार्क में करते थे गेंदबाजी; विराट कोहली से था खास लगाव

Thu, 08 Oct 2026 10:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार तड़के निधन हो गया। नाना पाटेकर ने सिनेमा जगत में काफी नाम कमाया, लेकिन यह जानकर आश्चर्य होगा कि वह क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते थे। नाना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक अच्छे क्रिकेटर थे।

विज्ञापन
Nana Patekar death Actor connection with Cricket special fondness for Virat Kohli used to bowl at Shivaji Park
नाना पाटेकर - फोटो : IANS
बॉलीवुड के दिग्गज और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। मेडिकल टीम उनकी चिकित्सा के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वह अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। 
Trending Videos
Nana Patekar death Actor connection with Cricket special fondness for Virat Kohli used to bowl at Shivaji Park
नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
गरीबी के कारण क्रिकेट में नहीं बढ़ सके आगे 
नाना पाटेकर का भारतीय सिनेमा में बड़ा प्रभाव रहा है। उन्होंने अपने विविधतापूर्ण और उत्कृष्ट अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। इसके लिए उन्हें जनता और आलोचकों दोनों का प्यार मिला, लेकिन नाना पाटेकर का पहला प्यार सिनेमा नहीं, बल्कि क्रिकेट था। इस बात का जिक्र उन्होंने करीब 11 साल पहले दिए एक इंटरव्यू में किया था। नाना ने कहा था कि वह बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे। शिवाजी पार्क में अभ्यास करने वाले बल्लेबाजों के लिए वह गेंदबाजी करते थे। हालांकि, गरीबी की वजह से वह क्रिकेट में आगे नहीं बढ़ पाए। 

Nana Patekar death Actor connection with Cricket special fondness for Virat Kohli used to bowl at Shivaji Park
कोहली और नाना पाटेकर - फोटो : ANI/BCCI
क्रिकेट देखने का था शौक
पाटेकर ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान वह टीवी से हटते नहीं थे। उन्होंने कहा था कि क्रिकेट के प्रति रोमांच उनमें आज भी उसी स्तर का है और वह अभी भी 10 दिन के अभ्यास के बाद अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। पाटेकर ने कहा था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं और कोहली के जल्दी आउट होने पर उनका खाना खाने का मन नहीं करता। नाना पाटेकर का यह इंटरव्यू इस बात का सबूत है कि उनके निधन से सिर्फ बॉलीवुड गरीब नहीं हुआ है बल्कि, क्रिकेट ने भी अपना एक रोमांचक फैन खो दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar death Actor connection with Cricket special fondness for Virat Kohli used to bowl at Shivaji Park
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नाना को तीन बार मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुद में हुआ था। उनका वास्तविक नाम विश्वनाथ पाटेकर था। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता रंगमंच के रास्ते सिनेमा में आए थे। 1978 से 2026 तक एक सशक्त अभिनेता के रूप में सक्रिय रहे नाना पाटेकर के करियर की प्रमुख फिल्मों में सलाम बॉम्बे, परिंदा, तिंरगा, क्रांतिवीर, वजूद, अंकुश, खामोशी, शक्ति, राजनीति, वेलकम का नाम लिया जाता है। वह मराठी फिल्मों में भी सक्रिय रहे। नटसम्राट उनकी बेहद प्रशंसित और सफल मराठी फिल्म रही है। नाना पाटेकर को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed