फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alto ने Dzire से लिया बदला, बनी नंबर-1 कार, 2019 में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप-25 कारें

Sat, 11 Jan 2020 02:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 11 Jan 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Top 25 best selling cars of 2019 in India, Maruti Alto become no.1 and Dzire shifts on 2nd
2019 top 25 best selling cars - फोटो : AmarUjala

ऑटोमोबाइल सेक्टर के संगठन सियाम ने हाल ही में आंकड़े जारी करके कहा कि 2018 के मुकाबले 2019 में गाड़ियों की बिक्री में 12.75 फीसदी की गिरावट हुई है। सियाम के मुताबिक 20 सालों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं बिक्री के गिरते दौर में भी मारुति की कई गाड़ियां बेस्ट सेलर बनी हुई हैं। जानते हैं 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों के बारे में...


 

Top 25 best selling cars of 2019 in India, Maruti Alto become no.1 and Dzire shifts on 2nd
Alto VIP number - फोटो : Social

मारुति ऑल्टो - 1

मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक 2019 में सबसे ज्यादा बिकी है। हालांकि 2018 के मुकाबले इसकी बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट आई है। 2018 में मारुति की 2,56,661 गाड़ियों की बिक्री हुई, जो 2019 में गिर कर 2,08,807 तक पहुंच गई। 2018 में नंबर वन का ताज मारुति की डिजायर को मिला था।
 

Top 25 best selling cars of 2019 in India, Maruti Alto become no.1 and Dzire shifts on 2nd
Maruti Dzire

मारुति डिजायर- 2

इस साल मारुति की सब-4 मीटर सेडान कार की बिक्री में 24.83 फीसदी की गिरावट आई है। साल 2018 में डिजायर बिक्री के मामले में नंबर वन थी, और सालों से टॉप रही ऑल्टो की बादशाहत को चुनौती दी थी। 2019 में 1,98,904 यूनिट्स डिजायर बिकीं, जबकि 2018 में यह संख्या 2,64,612 यूनिट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 25 best selling cars of 2019 in India, Maruti Alto become no.1 and Dzire shifts on 2nd
Maruti Swift BS6 Engine - फोटो : सांकेतिक

मारुति स्विफ्ट-3

मारुति की सदाबहार हैचबैक स्विफ्ट की 2019 में 1,91,901 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि 2018 में यह संख्या 2,23,630 यूनिट थी। स्विफ्ट की बिक्री में 14.19 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Top 25 best selling cars of 2019 in India, Maruti Alto become no.1 and Dzire shifts on 2nd
baleno - फोटो : google

मारुति बलेनो- 4

मारुति की प्रीमियम हैचबैक की बिक्री में भी 12.54 फीसदी की गिरावट आई है। 2019 में बलेनो की 1,83,862 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि 2018 में 2,10,236 बलेनो बिकी थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed