सोमवार को साउथेम्प्टन में खेले गए वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रनों से हरा दिया।
शाकिब के ऑलराउंड प्रदर्शन के आगे अफगानिस्तान की टीम चारों खाने चित हो गई। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शाकिब ने बल्ले से जहां एकओर अर्धशतक जड़ा वहीं गेंद से भी 5 विकेट झटक लिए।
इसी के साथ नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब ने वर्ल्ड कप में भी कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए और कई मामलों में दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बन गए। तो आईए एक नजर डालते हैं उन ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर।
2 of 7
शकिब अल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब ने 29 रन देकर पांच विकेट झटके जो मौजूदा टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
3 of 7
शाकिब अल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी एक विश्व कप में पांच विकेट के अलावा शतक लगाने वाले शाकिब भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव (1983) और युवराज सिंह (2011) के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं।
4 of 7
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
शाकिब एक मैच में 50+ का स्कोर करने के साथ ही पांच विकेट लेने वाले विश्व कप इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं।
5 of 7
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
शाकिब एक विश्व कप में 400 से अधिक रन और 10 से अधिक विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।