{"_id":"63dd284ce81429705176882b","slug":"shaheen-afridi-married-shahid-afridi-daughter-ansha-babar-azam-mohammad-hafeez-sarfaraz-ahmed-took-part-2023-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shaheen Afridi: शाहिद अफरीदी के दामाद बने शाहीन अफरीदी, अंशा से किया निकाह, बाबर आजम सहित कई क्रिकेटर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shaheen Afridi: शाहिद अफरीदी के दामाद बने शाहीन अफरीदी, अंशा से किया निकाह, बाबर आजम सहित कई क्रिकेटर पहुंचे
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शुक्रवार (तीन फरवरी) को शादी कर ली। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। निकाह समारोह कराची शहर में आयोजित हुआ। इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से लेकर वर्तमान कप्तान बाबर आजम तक वहां पहुंचे।
2 of 6
शाहीन अफरीदी की शादी में पहुंचे मेहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी ने 2021 में ही पुष्टि की थी कि शाहीन उनकी दूसरी सबसे बड़ी बेटी से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, दोनों की शादी में काफी देरी हुई। अफरीदी चाहते थे कि उनकी बेटी पहले पढ़ाई पूरी कर ले। शाहीन ने भी पहले ही बता दिया था कि वह अंशा के साथ शादी करना चाहते हैं।
3 of 6
निकाह के दौरान शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप के बाद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे शाहीन का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। अब वह अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। निकाह के बाद ससुर शाहिद अफरीदी और दामाद शाहीन एक साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शाहीन अफरीदी की शादी में पहुंचे मेहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन की शादी में सरफराज अहमद और बाबर आजम के अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह, ऑलराउंडर शादाब खान, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज भी पहुंचे। शाहीन से पहले हाल ही में पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी शादी की है।
विज्ञापन
5 of 6
शाहीन अफरीदी की शादी में पहुंचे मेहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
अंशा से पहले पिछले साल 30 दिसंबर को शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्शा की शादी हुई थी। कराची में अक्शा का निकाह नसीर नासिर खान के साथ हुआ था। अफरीदी के घर इस आयोजन में शाहीन अफरीदी भी शामिल हुए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।