फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान: शाहीन ने दूसरी बार की शादी, शाहिद अफरीदी की बेटी से किया निकाह; बाबर आजम सहित ये खिलाड़ी हुए शामिल

Wed, 20 Sep 2023 11:44 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Sep 2023 11:44 AM IST
सार

शाहीन की शादी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम शामिल हुए। हाल ही में शाहीन और बाबर के बीच विवाद की खबरें आई थीं, लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। शाहीद अफरीदी ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
shaheen afridi married second time with shahid afridi daughter ansha babar azam attend
शाहीन अफरीदी, शाहिद अफरीदी और अंशा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने एक बार फिर से शादी की है। उन्होंने विश्व कप से पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से दोबारा शादी की। उनकी शादी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम शामिल हुए। हाल ही में शाहीन और बाबर के बीच विवाद की खबरें आई थीं, लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। शाहीद अफरीदी ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
shaheen afridi married second time with shahid afridi daughter ansha babar azam attend
शाहिद अफरीदी और अंशा - फोटो : सोशल मीडिया
अब सवाल उठता है कि शाहीन ने दोबारा शादी क्यों की? दरअसल, शाहीन ने इसी साल फरवरी में अफरीदी की बेटी अंशा से शादी की थी। उस समय दोनों की शादी में कई रिश्तेदार शामिल नहीं हो पाए थे। इस कारण शाहीन और अंशा ने फिर से शादी करने का मन बनाया। शाहीन चाहते थे कि विश्व कप से पहले यह काम हो जाए। अफरीदी ने अपने दामाद की बात मानी और दोबारा अपनी बेटी की शादी कराई।
shaheen afridi married second time with shahid afridi daughter ansha babar azam attend
बाबर आजम, शाहिद अफरीदी और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी और शाहीन को को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''कल ही नूर घर आया था वह उसकी आंखों के सामने से जा रहा है। बाबा का दिल भी डूब गया। सुबह उसके पास आशा आई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
shaheen afridi married second time with shahid afridi daughter ansha babar azam attend
शाहीन अफरीदी, बाबर आजम, शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन की शादी में इस बार कई खास मेहमान दिखाई दिए। पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर शामिल हुए। शाहिद अफरीदी ने खुद ही सईद अनवर का स्वागत किया। बाबर आजम भी शादी समारोह में काफी खुश नजर आए। उन्होंने शाहीन के साथ और उनके ससुर शाहिद अफरीदी के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
विज्ञापन
shaheen afridi married second time with shahid afridi daughter ansha babar azam attend
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
शाहीन अफरीदी के सामने अब विश्व कप में पाकिस्तान को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। पाकिस्तान की टीम अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन उनका चयन होना तय है। भारत में विश्व कप का आयोजन पांच अक्तूबर को होगा। पाकिस्तान की टीम छह अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed