फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के बेहतर प्रदर्शन से खुश लारा ने बताया, सचिन तेंदुलकर क्यों हैं निराश

Sun, 04 Nov 2018 09:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
brian lara praises virat kohli and said sachin tendulkar is upset with windies performance
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

टीम इंडिया के रिकॉर्ड किंग विराट कोहली के फैंस में महान कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम भी जुड़ गया है। लारा ने कोहली को मौजूदा समय में खेल का नेतृत्वकर्ता करार दिया। पूर्व धाकड़ कैरेबियाई बल्लेबाज ने कहा, 'कोहली आज के समय में जो भी कर रहे हैं, वह असाधारण है। रन बनाने की गति, फिटनेस पर ध्यान और कई अलग-अलग चीजों को महत्व देना शामिल है। इस समय में क्रिकेट के नेतृत्वकर्ता को देखना शानदार अनुभव है।'

brian lara praises virat kohli and said sachin tendulkar is upset with windies performance
virat kohli

कृष्णपत्तनम पोर्ट गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैंपियनशिप के लिए बेंगलुरु आए लारा ने कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'अगर आप सचिन और मेरी बात करेंगे- कई बार हमारे बीच तुलना को लेकर पढ़ा या सुना होगा जबकि हमारे लिए यह मायने नहीं रखता था।' लारा ने साथ ही कहा, 'मुझे भरोसा है कि कोहली भी इन पर ध्यान नहीं देते होंगे। मेरे ख्याल से लोग इसे गलत ले जाते हैं। हर कोई अलग युग में बड़ा हुआ और आपको उनके योगदान की तारीफ करना चाहिए।'

brian lara praises virat kohli and said sachin tendulkar is upset with windies performance
ब्रायन लारा

लारा का मानना है कि कोई भी यह फैसला नहीं सुना सकता कि क्या सर गारफील्ड सोबर्स की तुलना में विव रिचर्ड्स बेहतर थे या फिर तेंदुलकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से अच्छे थे क्योंकि ये सभी खिलाड़ी खेल में अलग स्टाइल लेकर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brian lara praises virat kohli and said sachin tendulkar is upset with windies performance
सचिन तेंदुलकर

लारा ने पत्रकारों से पूछा, 'मेरे युग में आपके सामने राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस, मैं खुद और रिकी पोंटिंग थे। सभी ने कुछ अलग तरह से योगदान दिया। हम में से कोई भी यह कैसे कह दे कि कोई विव रिचर्ड्स या सर गारफील्ड सोबर्स से सर्वश्रेष्ठ है? या इनमें से कोई महान है? हमें उन सभी के करियर की तारीफ करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।'

विज्ञापन
brian lara praises virat kohli and said sachin tendulkar is upset with windies performance
सचिन तेंदुलकर

लारा ने यह भी कहा, 'अपने दिनों में सचिन तेंदुलकर का 90 के दशक की गुणी वेस्टइंडीज के खिलाफ कड़ा मुकाबला होता था। मगर इतने सालों में कैरेबियाई टीम के प्रदर्शन में गिरावट से मेरे दोस्त तेंदुलकर को निराशा हुई है। मैं अचानक सचिन तेंदुलकर के घर पहुंचा। हमने न सिर्फ गोल्फ की बात की बल्कि क्रिकेट पर भी काफी बातें की। हमने कर्टली एंब्रोज जैसे महान तेज गेंदबाजों के बारे में भी बातें की।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed