सरफराज अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के अंतिम वनडे मैच में जोरदार पारी खेलकर अपनी टीम का सूपड़ा साफ होने बचा लिया, साथ ही उनकी इस पारी ने उन्हें अपनी टीम का सबसे सफल क्रिकेटर भी बना दिया। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले उसकी टीम के किसी भी क्रिकेटर ने नहीं किया था।
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
2 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Getty
विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अंतिम मैच में जोरदार पारी खेलकर अपनी टीम का सूपड़ा साफ होने बचा लिया, लेकिन इस पारी ने उन्हें अपनी टीम का सबसे सफल खिलाड़ी भी बना दिया।
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
3 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में सरफराज ने 303 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्णायक पारी खेली। 90 रनों की पारी खेलने के साथ ही सरफराज ने शोएब मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की जो किसी भी विकेट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी भी है। साथ ही इस सीरीज में पाक की यही एकमात्र शतकीय साझेदारी रही।
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
4 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
जीत के नायक बने सरफराज अहमद भले ही अपने शतक से 10 रन से चूक गए, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जिसे आज तक पाकिस्तान का कोई विकेटकीपर अपने बल्ले से नहीं कर सका था। 5 वनडे मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 300 रन बनाए जो अब तक के किसी भी सीरीज में पाक टीम के विकेटकीपर की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
सरफराज ने रचा ऐसा कीर्तिमान जो पाक की ओर से कभी नहीं बना
5 of 7
सरफराज अहमद
- फोटो : Reuters
सरफराज अहमद ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 300 रन बनाए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड उमर अकमल के नाम दर्ज था जिन्होंने एशिया कप 2014 में 253 रन बनाए। उन्होंने इस सीरीज में एक शतक और 2 फिफ्टी के साथ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोए रूट रहे जिन्होंने कुल 274 रन बनाए।