सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में डेथ ओवर्स में लगातार 2 गेंदों पर विकेट गंवाने के बाद जब लगने लगा कि रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) 210 से आगे नहीं जा पाएगी तो 18 साल के उदीयमान बल्लेबाज सरफराज खान क्रीज पर आए और उन्हें कुछ ही गेंद खेलने को मिली जिस पर उन्होंने कई बड़े शॉट्स भी लगाए। एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के धूमधड़ाके के बाद सरफराज ने ऐसी पारी खेली कि सब लोग दिग्गजों की पारी ही भूल गए।
डेथ ओवरों में सरफराज का धूमधड़ाका, AB और कोहली को भी पीछे छोड़ा
यह बात तब है जब सरफराज खान 14 फरवरी यानी पूरे 2 महीने के बाद अपना कोई स्तरीय मैच खेल रहे थे। फरवरी में वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में विंडीज के खिलाफ फाइनल में आखिरी बार किसी बड़े मैच में उतरे जिसमें उनके बल्ले से 51 रन निकले थे। लंबे अंतराल के बाद भी जब वह क्रीज पर आए तो ऐसा नहीं लगा कि वह लंबे समय बाद क्रिकेट खेल रहे हैं। सरफराज ने हैदराबाद के खिलाफ 10 गेंदों में 35 रनों की नाबाद पारी खेली।
डेथ ओवरों में सरफराज का धूमधड़ाका, AB और कोहली को भी पीछे छोड़ा
सरफराज खान डेथ ओवरों में यानी 18वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। 19वें ओवर में 28 रन बने जिसमें 22 रन सरफराज के बल्ले से निकले थे। भुवनेश्वर के ओवर में पहली गेंद नो बॉल थी जिस पर केदार जाधव ने चौका मारा और अगली गेंद पर एक रन लेकर सरफराज को स्ट्राइक दे दी जिन्होंने 5 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का लगाया। मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले सरफराज ने 10 गेंदों पर 35 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
डेथ ओवरों में सरफराज का धूमधड़ाका, AB और कोहली को भी पीछे छोड़ा
छोटे कद के बल्लेबाज सरफराज खान ने इस धमाकेदार पारी से पहले भी शानदार बल्लेबाजी करते रहे हैं। इसका अंदाजा आप उनकी पारी देखकर लगा सकते हैं। पिछली 8 पारियों में उन्होंने 51, 59, 76, नाबाद 21, 74, 74, 81 और 48 रन बनाए थे। सरफराज ने 8 पारियों में 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया।
डेथ ओवरों में सरफराज का धूमधड़ाका, AB और कोहली को भी पीछे छोड़ा
सरफराज खान से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट पर महज 87 गेंदों में 157 रनों की साझेदारी कर विशाल स्कोर की नींव रख दिया। मैच में 7 ओवर ऐसे रहे जिनमें 15 या उससे अधिक रन आए।