फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Tendulkar: शुभमन गिल के साथ फेक फोटो शेयर करने वालों पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, फैंस के लिए कही बड़ी बात

Wed, 22 Nov 2023 01:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 22 Nov 2023 01:52 PM IST
सार

सारा की एक फेक तस्वीर शुभमन गिल के साथ वायरल हो गई थी। सारा और अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। अर्जुन के स्थान पर शुभमन की तस्वीर लगाई गई थी।

विज्ञापन
Sara Tendulkar Concerns Regarding Her Verified Parody Account on X and Deepfake Photos with shubman gill
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar/Instagram
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में डीपफेक का शिकार हो गई थीं। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोग किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर या वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दे रहे हैं। सारा भी इससे नहीं बच पाईं। भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ उनकी तस्वीर को जोड़कर शेयर किया गया था। इसे लेकर सारा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है।
Sara Tendulkar Concerns Regarding Her Verified Parody Account on X and Deepfake Photos with shubman gill
सारा तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''हमारे सुख, दुख और दैनिक गतिविधियों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया हम सभी के लिए एक अद्भुत स्थान है। हालांकि, तकनीक का इस्तेमाल कर दुरुपयोग देखना चिंताजनक है। यह सच्चाई से दूर ले जाता है।''
Sara Tendulkar Concerns Regarding Her Verified Parody Account on X and Deepfake Photos with shubman gill
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने आगे लिखा, ''मेरी कुछ डीपफेक तस्वीरें हैं जो हकीकत से कोसों दूर हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सारा तेंदुलकर नाम का अकाउंट खुद को पैरोडी घोषित करता है लेकिन जाहिर तौर पर मेरे नाम पर लोगों को गुमराह करता है। मेरा एक्स पर कोई अकाउंट नहीं है। मुझे उम्मीद है कि एक्स इन अकाउंट पर गौर करेगा और उन्हें निलंबित करेगा।''



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Tendulkar Concerns Regarding Her Verified Parody Account on X and Deepfake Photos with shubman gill
अर्जुन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन की जगह लगाई गई थी शुभमन की तस्वीर
सारा की एक फेक तस्वीर शुभमन गिल के साथ वायरल हो गई थी। सारा और अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। अर्जुन के स्थान पर शुभमन की तस्वीर लगाई गई थी। सारा से पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ डीपफेक का शिकार हुई थीं।
विज्ञापन
Sara Tendulkar Concerns Regarding Her Verified Parody Account on X and Deepfake Photos with shubman gill
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है डीपफेक?
डीपफेक फोटो और वीडियो दोनों रूप में हो सकता है। इसे एक स्पेशल मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके बनाया जाता है जिसे डीप लर्निंग कहा जाता है। डीप लर्निंग में कंप्यूटर को दो वीडियोज या फोटो दिए जाते हैं जिन्हें देखकर वह खुद ही दोनों वीडियो या फोटो को एक ही जैसा बनाता है। यह ठीक उसी तरह है जैसे बच्चा किसी चीज की नकल करता है। इस तरह के फोटो वीडियोज में हिडेन लेयर्स होते हैं जिन्हें सिर्फ एडिटिंग सॉफ्टवेयर से ही देखा जाता है। एक लाइन में कहें तो डीपफेक, रियल इमेज-वीडियोज को बेहतर रियल फेक फोटो-वीडियोज में बदलने की एक प्रक्रिया है। डीपफेक फोटो-वीडियोज फेक होते हुए भी रियल नजर आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed