{"_id":"655d9ab629077ea36905c5b2","slug":"ipl-2024-after-andy-flower-mentor-gautam-gambhir-left-lucknow-super-giants-will-join-kolkata-knigt-riders-2023-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: फ्लावर के बाद गौतम गंभीर ने भी छोड़ा लखनऊ का साथ, दो बार IPL चैंपियन बनने वाली इस टीम के मेंटर बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: फ्लावर के बाद गौतम गंभीर ने भी छोड़ा लखनऊ का साथ, दो बार IPL चैंपियन बनने वाली इस टीम के मेंटर बने
Wed, 22 Nov 2023 11:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:37 AM IST
सार
खुद गंभीर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर बने हैं। फ्लावर के कोच पद से हटने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि गंभीर भी लखनऊ का साथ छोड़ देंगे। केएल राहुल के साथ उनका कार्यकाल शानदार रहा है, जिसमें उनकी टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची थी।
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के पिछले दो संस्करणों में शानदार प्रदर्शन करने वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को आईपीएल 2024 से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। हेड कोच एंडी फ्लावर ने पहले ही टीम का साथ छोड़ दिया था। अब मेंटर गौतम गंभीर ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खुद गंभीर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मेंटर बने हैं। केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL/BCCI
पहले से ही लग रहे थे कयास
फ्लावर के कोच पद से हटने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि गंभीर भी लखनऊ का साथ छोड़ देंगे। केएल राहुल के साथ उनका कार्यकाल शानदार रहा है, जिसमें उनकी टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची थी। हालांकि, दोनों बार प्लेऑफ से ही बाहर हो गई और फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। एंडी फ्लावर की जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर और हेड कोच रह चुके जस्टिन लैंगर को लखनऊ सुपर जाएंट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था। वहीं, फ्लावर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना हेड कोच बनाया है।

Welcome home, mentor @GautamGambhir! 🤗
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 22, 2023
Full story: https://t.co/K9wduztfHg#AmiKKR pic.twitter.com/inOX9HFtTT
गौतम गंभीर और नवीन उल हक
- फोटो : IPL/BCCI
गंभीर ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
गंभीर ने बुधवार को अपने पोस्ट में लिखा- एलएसजी ब्रिगेड! इसके साथ ही उन्होंने दो दिल के इमोजी लगाए। गंभीर ने लिखा- जैसा कि मैं लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ अपनी शानदार यात्रा की समाप्ति की घोषणा कर रहा हूं। इस पल में मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और हर उस व्यक्ति जिसने इस यात्रा को यादगार बनाया है, के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करता हूं। मैं डॉक्टर संजीव गोयनका को उनकी शानदार लीडरशिप के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा कि उन्होंने एक शानदार फ्रेंचाइजी तैयार की। मुझे यकीन है कि यह टीम भविष्य में शानदार खेल दिखाएगी और सभी लखनऊ के फैंस का सिर गर्व से ऊंचा करेगी। एलएसजी ब्रिगेड को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

गौतम गंभीर और विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर ने केकेआर में वापसी पर क्या कहा?
गंभीर पहले भी केकेआर के साथ काम कर चुके हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल का खिताब जीता था। गंभीर 2011 से 2017 तक केकेआर के कप्तान रहे थे और अब वह इस टीम के मेंटर के तौर पर काम करेंगे। अपनी वापसी पर गंभीर ने कहा- मैं भावुक व्यक्ति नहीं हूं और बहुत सी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं, लेकिन ये अलग है। मैं वहीं पर वापस आ गया हूं जहां से सब शुरू हुआ था। अब जब मैं एक बार फिर की बैंगनी और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के बारे में सोच रहा हूं तो मेरे गले में रुंधन और दिल में आग है। मैं न केवल केकेआर में वापस आ रहा हूं बल्कि मैं सिटी ऑफ जॉय में वापस आ रहा हूं। मैं वापस आ गया हूं। मैं भूखा हूं। मैं 23वें नंबर का खिलाड़ी हूं। आमी केकेआर।

Your words have made us 🥹🥹🥹, @GautamGambhir! #AmiKKR #GautamGambhir #GGisBack pic.twitter.com/Wj49jIj0rt
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 22, 2023
विज्ञापन
गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बहस
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने गंभीर के लिए कही यह बात
केकेआर में गंभीर का स्वागत करते हुए टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने कहा- गौतम हमेशा परिवार का हिस्सा रहे हैं और अब हमारे कप्तान एक मेंटर के रूप में एक अलग अवतार में घर वापस आ रहे हैं। उनकी बहुत कमी महसूस हुई और अब हम सभी आगे की ओर देख रहे हैं। हम चंदू सर (चंद्रकांत पंडित) और गौतम को टीम केकेआर को और आगे बढ़ाने, साथ ही टीम में कभी न हार मानने वाला जज्बा और खेल भावना पैदा करते हुए देखना चाहते हैं।

Welcome back to the Fam, @GautamGambhir! 💜#AmiKKR #SRK #GautamGambhir pic.twitter.com/Lsxa8EpF10