फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SAG: अंजलि ने एक रन देकर लिए चार विकेट, सात एक्स्ट्रा समेत आठ रन पर ढेर हुई पूरी विपक्षी टीम

Sun, 08 Dec 2019 09:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
SAG 2019 Maldives women team all out at 8 runs against nepal anjali takes 4 wickets
नेपाल महिला क्रिकेट - फोटो : ट्विटर

नेपाल में चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट में एक बार फिर से नेपाल की गेंदबाज अंजलि का कमाल देखने को मिला। अंजलि की जबरदस्त गेंदबाजी की मदद से नेपाल की टीम ने मालदीव की पूरी टीम को मात्र आठ रन पर ही ढेर कर दिया।  

SAG 2019 Maldives women team all out at 8 runs against nepal anjali takes 4 wickets
नेपाल क्रिकेट - फोटो : ट्विटर

मालदीव की पूरी टीम नेपाल की गेंदबाजों के आगे 11.3 ओवर में मात्र आठ रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। मालदीव की तरफ से नौ खिलाड़ी शून्य पर ही आउट हो गए। टीम की तरफ से सिर्फ एक खिलाड़ी ही खाता खोल पाई।

SAG 2019 Maldives women team all out at 8 runs against nepal anjali takes 4 wickets
अंजलि चंद - फोटो : ट्विटर

वहीं टीम के आठ रन के कुल स्कोर में सात रन सिर्फ एक्स्ट्रा में आए। मालदीव का यह स्कोर अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी माली के नाम है, जिसने इस साल जून में रवांडा के खिलाफ सिर्फ छह रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SAG 2019 Maldives women team all out at 8 runs against nepal anjali takes 4 wickets
अंजलि चंद - फोटो : ट्विटर

कुछ दिन पहले भी मालदीव की टीम सिर्फ छह रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। नेपाल की छह गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, जिनमें से पांच गेंदबाज कम से कम एक मेडन फेंकने में सफल रहे। नेपाल की तरफ से एक बार फिर से युवा गेंदबाज अंजलि ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में तीन मेडेन के साथ एक रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

नेपाल ने मालदीव के इस बेहद आसान से लक्ष्य को सात गेंदों में ही बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
SAG 2019 Maldives women team all out at 8 runs against nepal anjali takes 4 wickets
अंजलि चंद - फोटो : ट्विटर

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेपाल की गेंदबाज अंजलि चंद ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रचा था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही मालदीव के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अंजलि ने मालदीव के खिलाफ 0 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed