फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्रिकेट के भगवान' ने किया ऐलान, कोहली ने तोड़ा मेरा यह रिकॉर्ड तो दूंगा स्पेशल गिफ्ट

Tue, 24 Apr 2018 01:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar will give special gift to virat kohli if he break most odi centuries record
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुलासा किया है कि अगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उनके शतक वाला रिकॉर्ड तोड़ देंगे तो वह उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट देंगे। तेंदुलकर ने यह खुलासा एक किताब के लांच के मौके पर किया।

sachin tendulkar will give special gift to virat kohli if he break most odi centuries record
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file

सचिन के नाम वन-डे इंटरनेशनल में 49 शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट कोहली ने 35 इंटरनेशनल वन-डे शतक जमा दिए हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि कोहली जल्द ही सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। तेंदुलकर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अगर विराट कोहली मेरे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देता है तो मैं उसे शैम्पेन की बोतल गिफ्ट करूंगा।'

sachin tendulkar will give special gift to virat kohli if he break most odi centuries record
sachin tendulkar - फोटो : instagram

वैसे सचिन के वन-डे करियर में लगाए शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना आज भी वनडे क्रिकेट खेलने वाले हर बल्लेबाज का सपना है। मास्टर ब्लास्टर से पूछा गया कि अगर विराट कोहली उनके वन-डे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देते हैं तो क्या वह शैम्पेन की 50 बोतलें कोहली को भिजवाएंगे? इस सवाल पर सचिन ने जवाब दिया, 'नहीं! अगर वह रिकॉर्ड तोड़ता है तो मैं खुद उसके पास शैम्पेन की बोतल लेकर जाऊंगा और उसके साथ साझा करूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar will give special gift to virat kohli if he break most odi centuries record
सचिन तेंदुलकर

सचिन के इस जवाब के साथ ही सारा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कोहली कई बार कह चुके हैं कि सचिन तेंदुलकर को देखकर ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने करियर को आकार दिया। 2008 में जब पहली बार वह ड्रेसिंग रूम में दाखिल हुए थे, तब सबसे पहले उनका सामना सचिन तेंदुलकर से ही हुआ था। सालों तक साथ खेलने के बाद दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ता और आपसी सम्मान विकसित होता चला गया।

विज्ञापन
sachin tendulkar will give special gift to virat kohli if he break most odi centuries record
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

बता दें कि इसी किताब के कोलकाता में लांच के दौरान विराट कोहली ने कहा था, 'मैं अपने करियर पर सचिन तेंदुलकर के प्रभाव को समझता हूं। मेरे करियर में करीबी लोग बेहद कम हैं। ये सिर्फ एक जिंदगी थी जो चलती ही चली गई। क्योंकि ये स्वाभाविक है कि जब कोई मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़ा होगा तो मैं शख्स को महत्व दूंगा और मैं ऐसा करता रहूंगा। उनका जो असर मेरी जिंदगी में है वह बढ़ रहा है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed