फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sachin Tendulkar Best Innings: 50 साल के हुए सचिन, 24 साल के करियर में खेली हैं ये 10 यादगार पारियां

Mon, 24 Apr 2023 08:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 08:30 AM IST
सार

24 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करने वाले सचिन ने अपने करियर में 100 शतक लगाए और कई यागदार पारियां खेलीं। यहां, हम सचिन के करियर की 10 सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar turns 50 relive his 10 best innings from 24 year old career
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 50 साल के सचिन ने लगभग अपना आधा जीवन देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए बिताया है। 24 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करने वाले सचिन ने अपने करियर में 100 शतक लगाए और कई यागदार पारियां खेलीं। यहां, हम सचिन के करियर की 10 सबसे बेहतरीन पारियों के बारे में बता रहे हैं।

पहला शतक

Sachin Tendulkar turns 50 relive his 10 best innings from 24 year old career
सचिन तेंदुलकर का पहला शतक - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त 1990 में मैनचेस्टर के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा था। चार दिन का खेल हो चुका था और भारतीय टीम मुश्किल में थी। इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 408 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। भारत के छह विकेट 183 रन पर गिर गए थे। ऐसे में 17 साल के सचिन ने देश को संकट से बाहर निकालने का जिम्मा उठाया। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में मैच के पांचवें दिन 189 गेंदों में 119 रन की नाबाद पारी खेली। सचिन ने प्रभाकर के साथ सातवें विकेट के लिए 160 रनों की अविजित साझेदारी कर मैच ड्रॉ कराया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था।

पाकिस्तान में किया कमाल

Sachin Tendulkar turns 50 relive his 10 best innings from 24 year old career
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी। सचिन तेंदुलकर इस समय 16 साल के थे और उनके सामने इमरान खान, वसीम अकरम और अब्दुल कादिर जैसे खतरनाक गेंदबाज थे। 23 नवंबर 1989 को बल्लेबाजी के दौरान सचिन की नाक पर चोट लग गई, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान जैसी कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम का डटकर सामना करते हुए 59 रनों की नायाब पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक

Sachin Tendulkar turns 50 relive his 10 best innings from 24 year old career
सचिन का पहला वनडे शतक - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने अपने नौवें टेस्ट में पहला शतक लगा दिया था, लेकिन वनडे में पहले शतक के लिए उन्हें पांच साल तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि सचिन शुरुआत में काफी नीचे बल्लेबाजी करते थे। 79 वनडे मैच खेलने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में अपना पहला वनडे शतक लगाया था। उन्होंने इस यादगार पारी में 130 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 110 रन बनाए थे। भारत ने यह मुकाबला 31 रनों से जीता।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रन बनाए

Sachin Tendulkar turns 50 relive his 10 best innings from 24 year old career
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर 1999 में न्यूजीलैंड के टीम भारत के दौरे पर आई थी। पांच वनडे मैच की सीरीज के दौरान सचिन तेंदुलकर जबर्दस्त फॉर्म में थे और एक के बाद एक बड़ी पारियां खेल रहे थे। इसी सीरीज के दूसरे मैच में सचिन ने 186 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 150 गेंदों में 20 चौके और तीन छक्के की मदद से 186 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मैच में 50 ओवर में 376 रन बनाए और 174 रन से मैच अपने नाम किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed