{"_id":"64455d6c4ce973e69b029789","slug":"sachin-tendulkar-seven-records-which-are-nearly-impossible-to-break-even-for-virat-kohli-2023-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar Records: सचिन के वो सात रिकॉर्ड जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, कोहली भी हैं कोसों दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sachin Tendulkar Records: सचिन के वो सात रिकॉर्ड जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, कोहली भी हैं कोसों दूर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो दशक तक क्रिकेट के मैदान पर राज करने वाले सचिन ने अपने 24 साल के करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिनका टूटना बेहद मुश्किल है। हालांकि, एक समय पर वनडे में सचिन के दोहरे शतक की बराबरी करने के बारे में किसी खिलाड़ी ने नहीं सोचा था, लेकिन अब कई बल्लेबाज वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। क्रिकेट के बदलते दौर में भी सचिन के कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है। यहां हम ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर का 100 शतकों का रिकॉर्ड
2 of 8
सचिन तेंंदुलकर का शतक
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैच और वनडे मैचों को मिलाकर कुल 663 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने टेस्ट में 51 और वनडे मैचों में 49 शतक बनाए। सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक लगाए हैं। इस मामले में विराट कोहली उनके सबसे करीब हैं, लेकिन कोहली के लिए भी 100 शतक लगाना मुश्किल होगा। हालांकि, वनडे में जरूर विराट कोहली सचिन के 49 शतकों की बराबरी कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच
3 of 8
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेले हैं। वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इस मामले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 179 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन 40 साल के एंडरसन के लिए 21 और टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन
4 of 8
सचिन तेंदुलकर ( विश्व कप 2011)
- फोटो : सोशल मीडिया
एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन 2003 के विश्वकप में 673 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। मैथ्यू हेडन एक सीजन में 659 और रोहित शर्मा 648 रन बना चुके हैं, लेकिन कोई भी सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। आने वाले समय में भी सचिन का यह रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है।
विज्ञापन
सबसे लंबा वनडे करियर
5 of 8
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर ने 22 साल और 91 दिनों तक वनडे क्रिकेट खेला। यह भी एक रिकॉर्ड है। सचिन के अलावा किसी भी दूसरे खिलाड़ी का करियर इतना लंबा नहीं रहा है। क्रिकेट के बदलते दौर में खिलाड़ियों पर वर्कलोड बढ़ रहा है और फिटनेस बड़ी चुनौती है। ऐसे में सचिन का यह रिकॉर्ड टूटना लगभग नामुमकिन है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।