फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्रिकेट के भगवान' ने भी कहा- 'यो-यो टेस्ट में फेल खिलाड़ियों को बाहर करना एकदम गलत'

Mon, 23 Jul 2018 12:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar says yo yo test should not be the lone criteria for selection
सचिन तेंदुलकर - फोटो : File

एमएस धोनी का लंबा करियर हो या फिर मोहम्मद शमी की इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी, यो-यो टेस्ट ने कई खिलाड़ियों के करियर में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का मानना है कि सिर्फ यो-यो टेस्ट ही चयन का मानदंड नहीं होना चाहिए।

sachin tendulkar says yo yo test should not be the lone criteria for selection
सचिन तेंदुलकर

शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया था क्योंकि वह यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। उन्होंने जनवरी में जोहानसबर्ग टेस्ट के बाद से अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। मगर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इसी प्रकार जब धोनी के मौजूदा फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे थे, तब टीम में उनकी जगह को लेकर कोई खतरा नहीं था क्योंकि उनका अनुभव अपार है और उनकी फिटनेस बेहतरीन है।

sachin tendulkar says yo yo test should not be the lone criteria for selection
सचिन तेंदुलकर

तेंदुलकर का मानना है कि चयन के समय यो-यो टेस्ट के अलावा अन्य फैक्टर्स का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि फील्डिंग का स्तर चुनौतीपूर्ण होता है। अब मैंने कभी यो-यो टेस्ट नहीं किया। हमारे समय बीप टेस्ट होता था, जो इसके समान ही है। मगर चयन सिर्फ बीप टेस्ट पर निर्भर नहीं रहता था। इसमें फिटनेस और खिलाड़ी की क्षमता का भी ध्यान रखा जाता था। मेरे ख्याल से यो-यो टेस्ट महत्वपूर्ण हैं, लेकिन खिलाड़ी की क्षमता को ध्यान में रखते हुए यह भी देखना चाहिए कि वह कितना फिट या अनफिट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar says yo yo test should not be the lone criteria for selection
ambati rayudu

'यो-यो' टेस्ट की वजह से अंबाती रायुडू और संजू सैमन क्रमश: राष्ट्रीय व भारत ए में अपनी जगह गंवा चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया था। रायुडू ने तीन अर्धशतक और एक शतक ठोका था और उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार खिताब जीता था।

विज्ञापन
sachin tendulkar says yo yo test should not be the lone criteria for selection
VIRAT KOHLI BOLD

टीम इंडिया का मौजूदा इंग्लैंड दौरा मिश्रित रहा है। जहां 'मेन इन ब्लू' ने टी-20 इंटरनेशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम की, वहीं वन-डे सीरीज 1-2 से गंवा बैठा। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने इंग्लिश बल्लेबाजों को जहां परेशान किया तो आदिल राशिद व मोइन अली भारतीय बल्लेबाजों के लिए खौफ बने। तेंदुलकर ने कहा कि अगर टेस्ट सीरीज में परिस्थिति इसी प्रकार की रही तो भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed