फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: टीम इंडिया ने कीवियों को उसी की सरजमीं पर चटाई धूल, ये रहे आखिरी मैच के 5 हीरो

Sun, 03 Feb 2019 10:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to win series by 4-1 over New Zealand
टीम इंडिया

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आखिरी वन-डे में 35 रन से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। वेलिंग्टन में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई 49.5 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाने के बाद 253 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा था, लेकिन मेजबान टीम 44.1 ओवर में 217 रन बनाकर ही ढेर हो गई। आइए जानते हैं इस मैच के पांच हीरो कौन रहे?



 

five heroes of team india to win series by 4-1 over New Zealand
अंबाती रायुडू

अंबाती रायुडू
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। 18 रन के स्कोर पर टीम इंडिया चार विकेट गंवा चुकी थी। बाद अंबाती रायुडू और विजय शंकर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। रायुडू ने इस मैच में 113 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 90 रन की शानदार पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए रायुडू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

five heroes of team india to win series by 4-1 over New Zealand
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS

हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गजब का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पांड्या ने शानदार खेल दिखाया। बल्लेबाजी में उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान पांड्या ने हैट्रिक छक्के भी लगाए। वहीं, गेंदबाजी में 8 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to win series by 4-1 over New Zealand
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी
पांच मैचों की वन-डे सीरीज में दो बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीत चुके मोहम्मद शमी धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मैच में भी अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने इस मैच में 8 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मालूम हो कि पहले और तीसरे वन-डे में शमी को मैन ऑफ द मैच के चुना गया था।

विज्ञापन
five heroes of team india to win series by 4-1 over New Zealand
विजय शंकर

विजय शंकर
ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर ने इस मुकाबले में 64 गेंदों में चार चौकों की मदद से 45 रन बनाए। शंकर ने रायुडू के साथ पांचवे विकेट के लिए 98 रन की महत्वपू्र्ण साझेदारी की। यह साझेदारी टीम इंडिया के काफी अहम साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed